अर्जुन कपूर और अंशुला ने सेलिब्रेट किया पापा बोनी कपूर का बर्थडे, पार्टी में क्यों नहीं दिखीं जाह्नवी और खुशी

Boney Kapoor Birthday: गत 10 नवंबर की रात को बोनी कपूर के बच्चों और खास दोस्तों ने मिलकर बोनी कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन को लेकर एक सरप्राइज पार्टी का आयोजन किया था। बीती रात को उनका प्री बर्थडे सेलिब्रेट किया गया।

Boney Kapoor Birthday: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर अपनी पत्नी दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत के बाद से किसी भी तरह की पार्टी या जश्न में शामिल नहीं होते हैं और न ही कुछ खास सेलिब्रेशन करते हैं लेकिन इस बार 10 नवंबर की रात को ही बोनी कपूर के बच्चों और खास दोस्तों ने मिलकर बोनी कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन को लेकर एक सरप्राइज पार्टी का आयोजन किया था। बीती रात को उनका प्री बर्थडे सेलिब्रेट किया गया। इस मौके पर बोनी कपूर की पहली वाइफ के दोनों बच्चों यानी अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर मौजूद थे। साथ ही बोनी कपूर के कुछ क्लोज फ्रेंड्स भी इस पार्टी में पहुंचे थे। हालांकि इस पार्टी में न ही जाह्नवी मौजूद थीं और न ही छोटी बेटी खशी कपूर। आखिर क्यों इस पार्टी से नदारद थीं जाह्नवी और खुशी।

बोनी कपूर ने मनाई मिड नाइट बर्थडे पार्टी

बोनी कपूर ने मनाई मिड नाइट बर्थडे पार्टी

मिड नाइड बर्थडे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें बोनी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग इन पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। इन तस्वीरों में उनके फैमिली मेंबर्स के अलावा कुछ क्लोज फ्रेंड्स भी नजर आ रहे हैं। बोनी कपूर की इस बर्थडे पार्टी में उनके बेटे अर्जुन कपूर और बेटी अंशुला कपूर तो मौजूद थीं लेकिन बाकी दोनों बेटियां यानी जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर इस सेलिब्रेशन में नजर नहीं आईं।

पार्टी से गायब थीं जाह्नवी और खुशी

पार्टी से गायब थीं जाह्नवी और खुशी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरों को शेयर करते हुए बोनी कपूर ने कैप्शन में लिखा है- बर्थडे पर फैमिली और कुछ क्लोज फ्रेंड्स पहुंचे। सभी के लिए ढेर सारा प्यार। बर्थडे की इन तस्वीरों में बोनी अपनी बेटी अंशुला को केक खिलाते दिख रहे हैं। हालांकि बोनी की इस सरप्राइज पार्टी में बेटी जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर गायब दिखीं।

पार्टी में नजर आए बोनी के खास दोस्त

पार्टी में नजर आए बोनी के खास दोस्त

इस मिड नाइट पार्टी में फिल्म निर्माता बोनी कपूर के दोस्त सतीश कौशिक, राहुल रवैल और मोहित मारवाह भी मौजूद थे। वहीं बोनी कपूर के इस पोस्ट पर शबाना आजमी ने कमेंट करते हुए लिखा है- सालगिरह मुबारक बोनी जी, बहुत सारा प्यार। हालांकि सोशल मीडिया पर लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर इस पार्टी में जाह्नवी कपूर और खुश कपूर क्यों नहीं थे।

सोशल मीडिया पर तस्वीरें हो रही हैं वायरल

सोशल मीडिया पर तस्वीरें हो रही हैं वायरल

सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर काफी हलचल मची हुई है। लोग दावा कर रहे हैं कि अर्जुन और अंशुला के साथ हो सकता है कि जाह्नवी और खुशी का कोई मनमुटाव हुआ हो। दरअसल हाल ही में टीवी के पॉपुलर कपिल शर्मा शो में बोनी कपूर अपनी फिल्म मिली का प्रमोशन करने के लिए पहुंचे थे जहां पर उनके साथ उनकी बेटी जाह्नवी कपूर भी मौजूद थीं। इस शो में बोनी कपूर ने खुद कहा था कि वैसे तो उन्हें अपनी चारों बच्चे प्यारे हैं लेकिन खुशी कपूर उनकी ज्यादा फेवरेट है। ऐसे में लोग साल कर रहे हैं कि अपने पाप के बर्थडे की पार्टी में खुशी कपूर क्यों मौजूद नहीं हैं।

अर्जुन कपूर भी नजर आए खुश

अर्जुन कपूर भी नजर आए खुश

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरों में अर्जुन कपूर भी अपने पापा को केक खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस बर्थडे पार्टी में अर्जुन काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर ने मिलकर ही इस मिड नाइट बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+