गहना वशिष्ठ की फिर खारिज हो गई अग्रिम जमानत याचिका, सुप्रीम कोर्ट का करेंगी रुख
मुंबई, 07 सितंबर। पोर्नोग्राफी केस में बॉम्बे हाईकोर्ट ने टीवी एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। दोबारा जमानत याचिका खारिज होने के बाद गहना के वकील का कहना है कि वे सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।

वशिष्ठ को मुंबई की अपराध शाखा की संपत्ति प्रकोष्ठ ने एक वेबसाइट पर अश्लील वीडियो अपलोड करने, शूटिंग में कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया था!
कोर्ट ने फिर जमानत याचिका खारिज की
बता दें शिल्पा शेट्टी के बिजनेसपति राज कुंद्रा के अश्लील कंटेन्ट बनाने के जुर्म हुई गिरफ्तारी के बाद से गहना वशिष्ठ सुर्खियों में बनी हुई हैं।गौरतलब है कि मॉडल राज कुंद्रा की कंपनी के चार प्रोड्यूसर्स के खिलाफ शिकायत की थी जिसमें गहना वशिष्ठ का भी नाम शामिल है। इससे पहले भी गहना वशिष्ठ ने अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में अपील की थी लेकिन वो भी खारिज हो गई थी। वहीं अब दोबारा कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी है।
गहना ने कबूल की थी ये बात
गंदी बात फेम गहना वशिष्ठ ने अपने ऊपर लगे आरोपों के बारे में कहा था कि उनका नाम गलत तरीके से उछाला जा रहा है। हालांकि, गहना ने कबूला था कि उन्होंने राज के मोबाइल ऐप के लिए कुछ बोल्ड वीडियोज शूट किए थे, लेकिन वो एडल्ट कंटेंट नहीं था।
गहना वशिष्ठ पर लगा है ये गंभीर आरोप
गहना वशिष्ठ पर फरवरी 2020 में मॉडलिंग की दुनिया में अपना करियर बनाने वाली नई मॉडल्स से जबरन अश्लील फिल्में बनवाने का आरोप लगा है। इसके अलावा उनका रेप करवाने और धमाकाने के आरोप नई मॉडल्स ने लगवाए हैं। जिसके बाद गहना को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया गया था लेकिन खराब सेहत के चलते वो कोर्ट से मिली जमानत याचिका पर बाहर हैं।
गहना ने राज कुंद्रा का किया था सपोर्ट
राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही गहना राज कुंद्रा को सपोर्ट कर रही हैं। कुंद्रा के अरेस्ट होने के कुछ समय बाद गहना वशिष्ठ ने मुंबई पुलिस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था कि पुलिस इस मामले में राज कुंद्रा और एकता कपूर का नाम भी लें। गहना ने ये भी अरोप लगाया था कि पुलिस ने उनसे इस मामले में उन्हें गिरफ्तारी से बचाने के लिए 15 लाख रुपये तक की रिश्वत भी मांगी थी।
गहना ने पुलिस पर लगाया था ये आरोप
Recommended Video
गहना वशिष्ठ पुलिस पर ये गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था 'मैंने पुलिस वालों को पैसे देने से मना कर दिया क्योंकि मैंने सोचा कि जब मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है तो मैं क्यों डरूं। जिन वीडियो में मैने काम किया वो बोल्ड कंटेंट जरूर था लेकिन अश्लील नहीं। तब से मैं इस बात को मानती हूं कि राज कुंद्रा और मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है।'












Click it and Unblock the Notifications