Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कार्तिक आर्यन को नानी की आई याद, शूटिंग से छुट्टी लेकर जबलपुर ननिहाल में किया एंजॉय, दिए शानदार पोज

जबलपुर, 03 अक्टूबर: भूल भुलैया-2 की सफलता का जश्न मनाने के बाद सत्य प्रेम कथा की शूटिंग के बेहद विजी शैड्यूल के बीच बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन को अपनी नानी की याद आ गई। बचपन के शुरुआती पांच साल के लम्हों में शुमार नानी का घर मध्यप्रदेश के जबलपुर में हैं। कजिन ब्रदर के शादी की रस्म भी थी, तो कार्तिक 'सत्य प्रेम कथा' के शूटिंग सेट से निकलकर सीधे जबलपुर पहुंच गए। जहां उन्होंने नानी के साथ अलग-अलग स्टाइल में पोज दिए और तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की। उन्होंने अपनी प्यारी नानी को 'नानी आर्यन..' लिखा।

ननिहाल में नए अंदाज में कार्तिक आर्यन

ननिहाल में नए अंदाज में कार्तिक आर्यन

प्यार का पंचनामा से मूवी से फ़िल्मी कैरियर की ओपनिंग करने वाले बॉलीवुड सुपर स्टार कार्तिक आर्यन का हर अंदाज जुदा है। जिसकी वजह से फैंस फॉलोइंग बढ़ती ही चली जा रही हैं। आशिकी -3 फिर 'सत्य प्रेम कथा' के बेहद विजी शूटिंग शैड्यूल के बीच कार्तिक को अपनी नानी की याद आई। चेचेरे भाई की शादी का फंग्शन भी था, तो अपने शैड्यूल से कुछ वक्त निकालकर कार्तिक जबलपुर पहुंच गए। संस्कारधानी के नाम से मशहूर एमपी के इस शहर के एयरपोर्ट पर उतरते ही कार्तिक ख़ास लुक में नजर आए।

जबलपुर में ननिहाल, बचपन के दिन किए याद

यूं तो कार्तिक मध्यप्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले हैं। लेकिन उनका जन्म नानी के घर जबलपुर में हुआ था। बचपन के शुरूआती पांच साल नानी कांति चंसोरिया के साथ बिताये पलों को कार्तिक ने याद किया। नानी के साथ अलग-अलग पोज में तस्वीरों को शेयर किया। कार्तिक नानी से सिर्फ गले नहीं मिले बल्कि एक तस्वीर में वो नानी के साथ स्वैग भरे अंदाज में पोज भी दे रहे है। दोनों ने अपनी आंखों पर शेड्स लगाए हैं। लंबे वक्त बाद जब नानी अपने नाती मिली तो वह भी अपनी ख़ुशी इजहार करने से खुद नहीं रोक पाई। चेहरे पर मुस्कान से वर्षों पुराना प्यार छलक रहा था। एक तस्वीर में कार्तिक अपनी नामी से आशीर्वाद मांग रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि-

'नानी आर्यन..मेरे जीवन के पहले पांच साल फिर से जी रहे हैं..#नानी का घर'।

कजिन ब्रदर की शादी में भी शामिल हुए आर्यन

कजिन ब्रदर की शादी में भी शामिल हुए आर्यन

फ़िल्मी लाइफ स्टाइल से इतर कार्तिक का ननिहाल का यह टूर इसलिए भी यादगार बन गया क्योकि चचेरे भाई की मेरिज में कई पुराने दोस्तों से भी उनकी मुलाकात हुई। शादी में जब कार्तिक पहुंचे तो उनके फैंस झूम उठे। कोई सैल्फी लेने लगा तो कोई ऑटोग्राफ की जिद करने लगा। शादी में नन्हे फैंस के साथ टेबल पर बैठे और उनसे गुफ्तगू की।

मम्मी का मायका, मामा का प्यार

मम्मी का मायका, मामा का प्यार

माला तिवारी के बेटे कार्तिक जबलपुर के फेमस डॉ. परिमल स्वामी के भांजे है। परिमल स्वामी बताते है कि कार्तिक के आने का कन्फर्म नहीं था। काफी दिनों से हम सभी इनवाईट कर रहे थे। फिल्म शूटिंग के लगातार विजी शैड्यूल में वह अपनी नानी से तक कई सालों से नहीं मिल सका। कार्तिक जब जबलपुर एयरपोर्ट पहुँच गए, तो घर वालों को उनके आने का पता चला। हालांकि निजी प्रोग्राम का हवाला देते हुए कार्तिक ने मीडिया से भी दूरी बनाकर रखी।

ये भी पढ़े-कार्तिक आर्यन ने नेपोटिज्म पर दिया बड़ा बयान, बोले- 'अगर मेरी एक भी फिल्म फ्लॉप हुई तो...'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+