Bunty Aur Babli 2 Trailer : इस बार होगा डबल धमाल, सैफ-रानी को मिलेगी सिद्धांत और शरवरी से टक्कर

मुंबई, 25 अक्टूबर: 'बंटी और बबली' के पुराने कांड देखने वाले फैंस अब उनके नए कारनामों का सामना करेंगे। दिवाली के बाद रिलीज होने वाली यशराज फिल्म्स की 'बंटी और बबली 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में सैफ अली खान और रानी मुखर्जी के साथ-साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी वाघ की शानदार केमिस्ट्री दिखाई दे रही है। इस फिल्म के जरिए सैफ अली खान और रानी मुखर्जी 17 साल बाद बड़े पर्दे पर एक बार फिर तहलका मचाने आ रहे हैं।

'बंटी और बबली' का फिर से धमाल

'बंटी और बबली' का फिर से धमाल

ट्रेलर में 'बंटी और बबली' का अवतार फिर से देखने के लिए काफी ताजा लग रहा है। हालांकि ट्रेलर देखने पर पता लगता है कि दोनों ने भले ही लोगों को ठगना बंद कर दिया हो, लेकिन उनके नाम से सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी वाघ अपराध की दुनिया में अपना नाम और माल दोनों कमा रहे हैं। बस स्टोरी यही से शुरू होती है।

पुराने नाम पर ठगी का नया चेहरा

पुराने नाम पर ठगी का नया चेहरा

दरअसल, 'बंटी और बबली 2' में रानी मुखर्जी एक छोटे शहर फुरसतगंज की फैशन फ्रीक बनी हैं, जबकि सैफ अली खान टिकट कलेक्टर का रोल कर रहे हैं। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि ठगी का काम बंद करने के बाद बंटी उर्फ राकेश ने रेलवे टिकट कलेक्टर के का काम करने के बाद कई किलो वजन बढ़ाया लिया है, लेकिन छोटे शहर की इस फैमिली का तब पारा हाई हो जाता है, जब नए ठग (सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी वाघ) लोगों को लूटने के लिए उनके 'ब्रांड' नेम का इस्तेमाल करते हैं।

ट्रेलर में अलग-अलग लुक की भरमार

ट्रेलर में अलग-अलग लुक की भरमार

ट्रेलर में चारों लोगों को अलग-अलग लुक में दिखाया गया है, क्योंकि वे अपने-अपने अंदाज में लोगों को ठगने की पूरी कोशिश करते हैं। फिल्म के बारे में बात करते हुए सैफ ने कहा कि धोखाधड़ी पर बनी फिल्मों में ऐतिहासिक रूप से बहुत अच्छे भेष होते हैं और यह आधा मजा है। आजकल हमारे पास पूरी तरह से अलग स्तर के प्रोस्थेटिक्स और मेकअप हैं, ताकि लोग कलाकारों से वास्तव में अद्भुत गेट-अप और लुक की उम्मीद कर सकें और वह सब करना बहुत मजेदार था।

19 नवंबर को फिल्म होगी रिलीज

19 नवंबर को फिल्म होगी रिलीज

आपको बता दें कि 'बंटी और बबली 2' 19 नवंबर को दुनिया भर में रिलीज होने के लिए तैयार है। बंटी और बबली 2 का निर्देशन वरुण वी शर्मा ने किया है, जिन्होंने सुल्तान और टाइगर जिंदा है में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया है। इससे पहले साल 2005 में 'बंटी और बबली' आई थी, जो सुपरहिट साबित हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+