दिग्गज संगीत निर्देशक और गायक बप्पी लहरी का निधन

मुंबई, 16 फरवरी। बॉलीवुड के दिग्गद संगीत निर्देशक और गायक बप्पी लहरी का निधन हो गया है। बप्पी लहरी को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर उनका इलाज चल रहा था। बप्पी लहरी ने 69 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। बप्पी लहरी ने कई सुपरहिट फिल्मों में संगीत दिया था। उन्होंन फिल्म बागी-3 में भी संगीत दिया था।बप्पी लहरी को उन गायकों में गिना जाता है जिन्होंने बॉलीवुड में डिस्को को पहचन दी। उन्होंने कई गाने भी गाए, जिसमे चलते-चलते मेरे ये गीत याद रखना, तुम्हारा प्यार चाहिए, मुझे जीने के लिए, डिस्को डांसर, शराबी काफी सुपरहिट हुए थे। फिल्म बागी-3 में टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर के लिए बप्पी दा ने भंकास गाना गाया था थो जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।

डिस्चार्ज होने के बाद बिगड़ी तबीयत

डिस्चार्ज होने के बाद बिगड़ी तबीयत

अस्पताल के डॉक्टर दीपक नामजोशी ने बताया कि बप्पी लहरी को पिछले महीने अस्पताल में एक महीने के लिए भर्ती कराया गया था। हालांकि सोमवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन मंगलवार को उनकी तबीयत एक बार फिर से अचानक बिगड़ गई और उनके घर पर एक डॉक्टर को बुलाया गया। जिसके बाद बप्पी लहरी को फिर से अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। बप्पी लहरी को कई स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं थीं।

कोरोना संक्रमित हुए थे

कोरोना संक्रमित हुए थे

बता दें कि बप्पी लहरी को पिछले साल भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उस वक्त वह कोरोना संक्रमित हुए थे। हालांकि कुछ ही समय के बाद बप्पी लहरी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। यही नहीं पिछले साल सितंबर माह में बप्पी लहरी को बोलने में दिक्कत हो रही थी और वह बोल नहीं पा रहे थे इसकी वजह से भी वह खबरों में आए थे। लेकिन बाद में बप्पी लहरी ने बयान जारी करकेकहा था कि यह खबर गलत है। उन्होंने कहा था कि यह दिल को दुखाने वाली बात है कि कुछ मीडिया हाउस मेरे बारे में गलत रिपोर्टिंग कर रहे हैं। फैंस और चाहने वालों के आशीर्वाद से मैं ठीक हूं।

Recommended Video

    Bappi Lahiri Passes away: करोड़ों की संपत्ति के मालिक थे बप्पी दा, जानें Net Worth | वनइंडिया हिंदी
    गोल्ड पहनने का शौक

    गोल्ड पहनने का शौक

    बता दें कि बप्पी लहरी ने 500 से भी ज्यादा गानों को कंपोज किया था। उनके चाहने वाले उन्हें प्यार से बप्पी दा कहते थे। बप्पी दा को ज्वेलरी और गोल्ड पहनने का बहुत शौक था। खुद बप्पी दा ने अपने इस शौक के बारे में बताया था कि मैं सिंगर एल्विस प्रेस्ली को बहुत पसंद करता था, वह गले में सोने की चेन पहनते थे, मुझे उनका यह अंदाज काफी पसंद था। एल्विस प्रेसली को देखने के बाद से ही बप्पी दा ने भी सोना पहनना शुरू कर दिया और वह इसे लकी मानते थे। उनका मानना था कि मैं उतना सोना पहनना चाहता हूं जितना मैं इंडस्ट्री में सफल होना चाहता हूं।

    सोने का चाय का सेट मिला गिफ्ट

    सोने का चाय का सेट मिला गिफ्ट

    2014 में लोकसभा चुनाव में जब बप्पी लहरी चुनावी मैदान में उतरे थे तो उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने अपने शपथ पत्र में कहा था कि मेरे पास कुल 745 ग्राम सोना है। 2021 में बप्पी दा ने धनतेरस के मौके पर बप्पी दा की पत्नी ने उन्हें सोने का चाय सेट दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+