'आशिकी' फिल्म से इस अदाकारा को मिली थी पहचान, एक हादसे ने छीन लिया सब कुछ, इस वजह से है बिहार से खास कनेक्शन

Ashiqui Movie: बॉलीवुड जगत में 90 के दशक की रोमांटिक फिल्म आशिकी बनी, जिसका गाना आज भी लोग गुनगुनाते हुए नज़र आ जाते हैं। गाने तो सुपर डुपर हिट थे, फिल्म ने ब्लॉकबस्टर रही। इस फिल्म के गाने रिमेक और आशिकी-2 को भी दर्शकों ने ख़ूब सराहा।

आशिकी फिल्म के ज़रिए अनु अग्रवाल को शोहरत तो मिली लेकिन आज की तारीख में वह गुमनाम ज़िंदगी जी रही हैं। आपनी सादगी से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री ने महज़ 21 साल की उम्र में बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा और इंडस्ट्री में छाई गईं।

Bollywood Movie Ashiqui Fame Actress Anu Aggarwal journey from heroine to yoga centre

दिल्ली यूनिवर्सिटी से अनु अग्रवाल सोशल साइंस की पढ़ाई कर रही थीं। इसी दौरान महेश भट्ट ने उन्हें अपनी फिल्म 'आशिकी' में पहला ब्रेक दिया। फिल्म सुपर डुपर हिट हुई, अभिनेत्री अनु अग्रवाल को एक अलग पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने (गजब तमाशा, खलनायिका, किंग अंकल और कन्यादान आदि) कई फिल्में की, जो कि कुछ ख़ास नहीं रही।

बॉलीवुड के बाद उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में भी काम किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। 1996 के बाद अनु अग्रवाल ने फिल्मी दुनिया से किनारा करते हुए योग और अध्यात्म की तरफ़ रुख किया। लेकिन होनी को तो कुछ और ही मंज़ूर था। 1999 में हुए दर्दनाक हादसे ने उनसे सबकुछ छीन लिया ।

सड़क हादसे की वजह से वह 29 दिनों तक कोमा में रही, याद्दाश्त चली गई और वह पैरालाइज़्ड भी हो गई। डॉक्टर्स की सलाह पर चलते हुए करीब 3 साल बाद उन्हे हल्की फुल्की याद वापस आई। जब वह थोड़ी नॉर्मल हुई तो अपनी सारी संपत्ति त्याग कर संन्यास का फ़ैसला लिया।

ज़िंदगी में हुए दर्दनाक हादसे से बाहर निकलने के लिए उन्होंने बिहार के मुंगेर ज़िले का रुख किया। यहां दुनिया के सबसे मशहूर योग साधना केंद्र में उन्होंने पनाह ली। अपने सवाल के वह कौन है, कहां की है, कहां से आई है, क्या नाम है और क्यों आईं हैं, जैसे सवाल के जवाब हासिल करने को मकसद बनाते हुए योग केंद्र में काफी वक्त गुज़ारी।

अनु अग्रवाल को ज़िंदगी के अनसुलझे सवाल का जवाब योग साधना केंद्र (बिहार, मुंगेर) में मिला। योग कर उन्हें काफी कुछ याद आया। इसके बाद एक वक्त ऐसा भी आया जब अनु अग्रवाल की पूरी याद वापस आ गई। अनु अग्रवाल के बॉलीवुड से लेकर योग केंद्र तक के सफर का ज़िक्र हार्पर कॉलिन्स ने 'अनयूजवल: मेमोइर ऑफ ए गर्ल हू केम बैक फ्रॉम डेड' के रूप में छापा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+