Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बॉलीवुड पर भड़क उठे मुकेश खन्ना, बोले- 'हिंदू देवी देवताओं का मजाक बना रखा है'

मुकेश खन्ना ने वीडियो शेयर कर बॉलीवुड को हिंदू देवी देवताओं का मजाक उड़ाने को लेकर आड़े हाथों लिया है।

मुंबई, 29 अगस्त: दर्शकों का बचपन यादगार बनाने वाले मुकेश खन्ना अकसर किसी भी मुद्दे पर अपनी राय बड़ी ही बेबाकी से रखते आए हैं। इन दिनों एक्टर बॉलीवुड बायकॉट के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए दिख रहे हैं। यही कारण है कि लोगों के चहेते शक्तिमान यानी मुकेश खन्ना खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। बीते दिनों बायकॉट को लेकर उन्होंने बॉलीवुड को आड़े हाथों लिया था। अब फिर एक बार मुकेश खन्ना ने फिल्मों में हिंदू देवी देवताओं के चित्रण को लेकर अपनी राय रखी है। एक्टर ने एक बार फिर बॉलीवुड को तगड़ी लताड़ लगाई है।

ट्रेंड में बॉलीवुड बायकॉट

ट्रेंड में बॉलीवुड बायकॉट

इन दिनों जनता के बीच बॉलीवुड को लेकर खटास साफ तौर पर नजर आ रही है। ऐसे में इंडस्ट्री के लोग भी इसे लेकर खूब बयानबाजी कर रहे हैं। कई एक्टर्स जनता के इस बिहेवियर को गलत बता रहे हैं। वहीं कुछ एक्टर्स बॉलीवुड को अच्छा कंटेंट लेकर आने की सलाह दे रहे हैं।

मुकेश खन्ना ने शेयर किया वीडियो

इसी कड़ी में मुकेश खन्ना ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वे बॉलीवुड को हिंदू देवी देवताओं का मजाक उड़ाने को लेकर लताड़ लगाते दिख रहे हैं।

'शिवजी का अपमान करते हैं'

'शिवजी का अपमान करते हैं'

मुकेश खन्ना ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने हिंदू देवी देवताओं का मजाक उड़ाने वालों को आड़े हाथों लिया है। एक्टर कहते हैं कि शिवजी का अपमान करने वाले कहते हैं कि ये शिव नहीं, बल्कि उनका रोल करने वाला एक्टर है।

आस्था के साथ खिलवाड़

आस्था के साथ खिलवाड़

मुकेश कहते हैं कि ये हिंदू देवी-देवताओं की आस्था के साथ खिलवाड़ है। यही चीज मुस्लिम धर्म से करके दिखाइये। हिंदू को टारगेट किया जा रहा है। उन्हें पता है किसी और धर्म के साथ करेंगे, तो लोग मारने आएंगे।

बॉलीवुड को लिया आड़े हाथों

बॉलीवुड को लिया आड़े हाथों

बताते चलें कि इससे पहले मुकेश खन्ना ने बॉलीवुड बायकॉट के मुद्दे पर अपनी राय रखी थी। एक्टर ने नेपोटिज्म को लेकर भी काफी कुछ कहा था। अपनी तस्वीर के साथ एक्टर ने लंबा चौड़ा कैप्शन भी लिखा था, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड को आड़े हाथों लिया था।

नहीं रास आ रहा बॉलीवुड

नहीं रास आ रहा बॉलीवुड

इन दिनों बॉलीवुड बायकॉट को लेकर तगड़ी बहस छिड़ रही है। जनता बॉलीवड फिल्मों के प्रति अपना गुस्सा जाहिर कर रही है। बॉलीवुड फिल्मों के लिए लोगों का गुस्सा साफ नजर आ रहा है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इस बात का सबूत है कि लोग अब बॉलीवुड फिल्मों को पसंद नहीं कर रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+