शाहरुख खान के बेटे आर्यन नहीं खा रहे हैं जेल का खाना, बिस्कुट-पानी पर कर रहे हैं गुजारा
नई दिल्ली, 14 अक्टूबर। ड्र्ग्स केस में फंसे बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन इन दिनों जेल में हैं। पिता शाहरुख की जहां पूरी कोशिश अपने बेटे को इस चंगुल से बाहर निकालने की है, वहीं दूसरी ओर एनसीबी पूरा प्रयास कर रही है आर्यन को अभी और कुछ दिन जेल में रखने की । कोर्ट में दोनों पक्ष अपनी-अपनी दलील दे रहे हैं तो वहीं इस बीच आपको बता दें कि आर्यन खान इन दिनों अपने खाने-पीने को लेकर बहुत ज्यादा परेशान हैं।
Recommended Video

आर्यन खान ने जेल का खाना खाने से साफ इनकार कर दिया
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आर्यन खान ने जेल का खाना खाने से साफ इनकार कर दिया, वो इन दिनों जेल में सिर्फ बिस्कुट और मिनरल वॉटर पर दिन गुजार रहे हैं। गुस्से, दर्द और पीड़ा से गुजर रहे आर्यन ने जेल के खाने को खाने से मना कर दिया है।

जेल में बिस्कुट-पानी पर दिन गुजार रहे हैं आर्यन
रिपोर्ट के मुताबिक आर्यन ने आर्थर रोड जेल की कैंटीन से बिस्कुट के कुछ पैकेट और पानी की बोतलें खरीदी हैं और उसी पर दिन गुजार रहे हैं। यही नहीं आर्यन के दोस्त अरबाज मर्चेंट भी जेल का खाना नहीं खा रहे हैं और वो भी कैंटीन के फूड का सेवन कर रहे हैं, जिसका भुगतान शाहरुख के बेटे आर्यन ही कर रहे हैं।

आर्यन को एक भी विशेष तवज्जो नहीं
आपको बता दें कि आर्यन खान को तब तक घर का बना खाना नहीं खाने दिया जाएगा जब तक कि कोर्ट इसकी इजाजत नहीं दे देता। वो जब तक जेल में हैं तब तक उन्हें एक्सट्रा तवज्जो नहीं दी जाएगी।

शाहरुख-गौरी की नींद उड़ूी हुई है
मालूम हो कि आर्थर रोड जेल के अधिकारी कैदियों को नाश्ते के लिए शीरा-पोहा परोसते हैं। लंच और डिनर में चपाती, सब्जी, दाल और चावल शामिल हैं। आर्यन के जेल में होने से इन दिनों शाहरुख और गौरी की नींद उड़ी हुई है। वो इस वक्त गहरे मानसिक कष्ट से गुजर रहे हैं और मीडिया से मुखातिब होने से भी बच रहे हैं।
हाईप्रोफाइल क्रूज पर छापा
गौरतलब है कि 2 अक्टूबर की रात को एनसीबी ने गोवा जा रहे एक हाईप्रोफाइल क्रूज पर छापा मारा था और 8 यात्रियों को हिरासत में लिया था, जिसमें आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा जैसे बड़े नाम शामिल थे, लंबी पूछताछ के बाद इन सभी को अरेस्ट किया गया और तब से आर्यन जेल में ही हैं।












Click it and Unblock the Notifications