तापसी पन्नू का खुलासा- बड़े स्टार्स के साथ काम करने के लिए मिली थी 'खास टिप्स', दिखना था बोल्ड और...

मुंबई, 05 दिसंबर: बॉलीवुड में अपनी शानदार एक्टिंग से एक खास जगह बना चुकीं तापसी पन्नू किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अपने किरदार को बेखूबी निभाने वाली एक्ट्रेस अक्सर अपने बयानों को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। इंडस्ट्री में कई बार उनकी बड़े स्टार्स के साथ जुबानी जंग छिड़ चुकी हैं। इस बीच अब उन्होंने अपने बॉलीवुड में जारी करियर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। तापसी पन्नू ने हाल ही में बताया कि उन्होंने फिल्मों में बड़े स्टार के साथ काम करने के लिए बहुत खास टिप्स मिली थी।

तापसी को मिली थी कुछ खास टिप्स

तापसी को मिली थी कुछ खास टिप्स

तापसी पन्नू ने खुलासा करते हुए बताया कि इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों में उन्हें टॉप पर पहुंचने के लिए बड़े नामों के साथ काम करने, देखने और एक निश्चित तरीके से व्यवहार करने के लिए कहा गया था। इतना ही नहीं उनका कुछ खास टिप्स भी दी गई थी, जिसमें ज्यादा ग्लैमरस दिखना भी था। दरअसल, बॉलीवुड में कदम रखने से पहले तापसी ने कई तेलुगु और कुछ तमिल फिल्मों में काम किया था।

'बड़ी टिकट वाली फिल्मों में काम करना...'

'बड़ी टिकट वाली फिल्मों में काम करना...'

एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्होंने हिंदी फिल्मों में काम करना शुरू किया तो उन्होंने अपनी गलतियों को नहीं दोहराने पर फोकस किया। 'थप्पड़' एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कॉस्मोपॉलिटन इंडिया को बताया कि 'शुरुआत में, मुझे बताया गया था कि स्टार बनने का एकमात्र तरीका बड़ी टिकट वाली फिल्मों में काम करना वो भी बड़े सुपरस्टार्स के साथ और यही आपको टॉप पर लेकर जाएगा।

'अल्ट्रा-ग्लैम दिखना था, दिवा बनना था'

'अल्ट्रा-ग्लैम दिखना था, दिवा बनना था'

इसी के साथ उन्होंने आगे कहा कि 'बड़े स्टार्स के साथ काम करने का बहुत मतलब था कि आपको अल्ट्रा-ग्लैम दिखना था, दिवा बनना था... एक निश्चित तरीके से देखो और एक निश्चित तरीके से बनो और जैसा कि मैंने आपको बताया, मैं स्पष्ट रूप से फिट नहीं थी। इसलिए शुरुआत में मैंने खुद को बदलने के लिए और अधिक ग्लैमरस और थोड़ा गूंगा दिखने की बहुत कोशिश की ... क्योंकि जाहिर है, अच्छा दिखना एक दिमाग नहीं होने के बराबर है।'

साउथ की फिल्मों से लिया सबक

साउथ की फिल्मों से लिया सबक

एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने आगे कहा कि 'इसलिए मैंने कुछ रोल निभाए, क्योंकि वह मुझे अच्छे लगे और मुझे बहुत जल्दी एहसास हुआ कि वे फिल्में मेरे लिए काम नहीं कर रही थीं। और जब मैंने कुछ अलग किया तो अप्रचलित थी, जैसे नॉन हिरोइन जैसी फिल्मों में काम करना। इसलिए मुझे एहसास हुआ कि आकांक्षी दिखने की तुलना में भरोसेमंद होना मेरे लिए बेहतर काम करता है। मैंने यह सबक साउथ में फिल्मों में काम करते हुए सीखा, इसलिए जब मैंने बॉलीवुड में स्विच किया, तो मुझे पता था कि मैं मेरी गलतियों को नहीं दोहराऊंगी।'

2013 में बॉलीवुड में की थी एंट्री

2013 में बॉलीवुड में की थी एंट्री

आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत 2013 की फिल्म 'चश्मे बद्दूर' से की थी। हाल में ही तापसी को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हसीन दिलरुबा, एनाबेले सेतुपति और रश्मि रॉकेट में देखा गया था। उनकी कई फिल्में पाइपलाइन में हैं, जिनमें लूप लपेटा, दोबारा, शाबाश मिठू, ब्लर और मिशान इम्पॉसिबल शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+