कब होगी श्रद्धा कपूर की शादी, भाई ने दिया ऐसा जवाब कि उठने लगे हैं सवाल, जानिए किसे कर रही हैं डेट

मुंबई, 02 सितंबर। फिल्म अभिनेत्री श्रद्धा कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं। वह अपने ब्वॉयफ्रैंड रोहन श्रेष्ठ जोकि सेलेब्रिटी फोटोग्राफर हैं उनसे शादी कर सकती हैं। हालांकि खुद श्रद्धा कपूर ने इस बारे में अभी तक कुछ नहीं कहा है और आधिकारिक तौर पर उन्होंने अपने रिलेशनशिप को लेकर भी कुछ नहीं कहा है। लेकिन सोशल मीडिया पर पर तमाम रिपोर्ट्स की मानें तो श्रद्धा कपूर जल्द ही रोहन श्रेष्ठ के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। दरअसल श्रद्धा कपूर के भाई प्रियांक शर्मा से भी हाल ही में इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने रूख से श्रद्धा की शादी को लेकर चल रही खबरों को और हवा मिली है।

 श्रद्धा की शादी हो चुकी है

श्रद्धा की शादी हो चुकी है

प्रियांक शर्मा से जब श्रद्धा कपूर की शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि मुझे लगता है कि इस खबर को ब्रेक करने की जिम्मेदारी श्रद्धा पर ही छोड़ देनी चाहिए लेकिन अगर आपने मुझसे पूछा ही है तो मैं यही कहना चाहता हूं कि कि हां, वो शादीशुदा हैं। फिलहाल वो अपने करियर के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। प्रियांक ने कहा कि मजाक से इतर, वह काफी मेहनत कर रही हैं, वह बहुत बहुत ही जोश में हैं। वह अपने काम को लेकर जिस तरह से गंभीर हैं और मेहनत करती है उसके लिए मैं उन्हें सैल्यूट करता हूं। मैं उनके बेहतरी की कामना करता हूं।

रणवीर के साथ नजर आएंगी श्रद्धा

रणवीर के साथ नजर आएंगी श्रद्धा

बता दें कि श्रद्धा कपूर को हैदर और हाफ गर्लफ्रैंड फिल्म में देखा गया था। फिलहाल वह लव रंजन की आगामी फिल्म के लिए शूट कर रही हैं जिसके नाम का अभी ऐलान नहीं किया गया है। फिल्म में श्रद्धा के साथ रणवीर कपूर नजर आएंगे। फिल्म में पहली बार बोनी कपूर भी बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में डिंपल कपाड़िया भी अहम रोल में हैं।

बचपन से जानती हैं रोहन को

बचपन से जानती हैं रोहन को

बता दें कि शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2010 में फिल्म तीन पत्ती से की थी। लेकिन श्रद्धा कपूर को लोकप्रियता फिल्म आशिकी-2 से मिली। वहीं उनके कथित ब्वॉयफ्रैंड की बात करें तो रोहन श्रेष्ठ सेकेंड जेनरेशन बॉलीवुड लेंसमैन हैं। उनके पिता राकेश श्रेष्ठ भी मशहूर कैमरामैन थे। श्रद्धा और रोहन एक दूसरे को स्कूल के दिनों से जानते हैं और दोनों के कई कॉमन फ्रैंड भी हैं। दोनों ने एक मैग्जीन के फोटोशूट के लिए हाल ही में कोलैब किया था। जिसकी तस्वीरें खुद रोहन ने शेयर की थी।

कोई शादी नहीं कर रहा

कोई शादी नहीं कर रहा

दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर ने बेटी की शादी को लेकर चल रही अफवाहों पर उस वक्त विराम लगा दिया था जब उन्होंने कहा था कि कोई भी शादी नहीं कर रहा है। उन्होंने हंसते हुए कहा कि लोगों के पास खाली समय है और इसलिए वो फर्जी खबरें फैला रहे हैं।

इन खबरों से नहीं होता कोई असर

इन खबरों से नहीं होता कोई असर

शक्ति कपूर से जब पूछा गया कि बतौर पिता क्या आपको इस तरह की बातें प्रभावित करती हैं तो उन्होंने कहा कि मैंने इस इंडस्ट्री को 40 साल से अधिक समय से देखा है, लिहाजा मैं इन बातों की परवाह नहीं करता। ना ही श्रद्धा पर ही इन बातों का असर होता है, ना उसकी मां और भाई पर इसका असर होता है। बहरहाल जिस तरह से श्रद्धा कपूर और रोहन के बीच नजदीकियां देखने को मिल रही हैं और माना जा रहा है कि दोनों एक दूसरे के साथ जल्द बंधन में बंध सकत हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+