'कभी नहीं सोचा था कि...' पहले जैसी नॉर्मल हुई लाइफ पर रिया चक्रवर्ती का बड़ा खुलासा
मुंबई, 24 नवंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती एक बुरे दौर से गुजर चुकी हैं। साल 2020 में अपने ब्वॉयफ्रेंड और एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया चक्रवती ने एक कठिन समय का सामना किया था, हालांकि अब वो पहले फिर पहले जैसी जिंदगी में लौट आईं है, जिसका खुलासा उन्होंने अपने लेटेस्ट पोस्ट के जरिए बताया कि वह कैसे खुश हैं कि चीजें आखिरकार नार्मल हो रही हैं।

येलो कलर के लहंगे में खूबसूरत लग रहीं रिया
हाल ही में मुंबई में अपनी करीबी दोस्त अनुष्का रंजन की शादी में एक्ट्रेस रिया चक्रवती ने हिस्सा लिया था, जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें पीले रंग का लहंगा पहने रिया बेहद खूबसूरत लग रही थीं। रिया के इस लुक ने शादी से लेकर सोशल मीडिया तक पर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा लिया। येलो कलर के लहंगे और खुले बालों में रिया का काफी ग्मैरस लुक आ रहा था, जिनकी फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

नॉर्मल हुई रिया चक्रवर्ती की लाइफ
वहीं लंबे समय के बाद किसी शादी में शामिल होने के बाद रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए अपने इमोशन को भी शेयर किया है। एक्ट्रेस ने अपनी फोटो के साथ लिखा कि अब खुश महसूस कर रही हैं। उन्होंने कैप्शन में अपकी जिंदगी के बारे में काफी कुछ बयां किया। रिया ने अपने पोस्ट में खुलासा करते हुए लिखा कि नॉर्मल लाइफ में वापस आना अच्छा लग रहा है। कभी नहीं सोचा था नॉर्मल लाइफ होना इतना स्पेशल फील कराएगा।

रिया चक्रवर्ती को वापस मिला लैपटॉप और बैंक अकाउंट
बता दें कि सुशांत सिंह की मौत के मामले में ड्रग्स कनेक्शन भी सामने आया था, इस पूरे केस में रिया चक्रवती की भूमिका पर भी कई सवाल उठे थे। ऐसे में एनडीपीएस एक्ट के तहत विशेष अदालत ने रिया चक्रवर्ती के बैंक खातों को बंद करने का आदेश दिया। 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग्स के मामले में मामला दर्ज होने के बाद 2020 में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया था। लेकिन अब उनको अपना लैपटॉप और मोबाइल फोन भी वापस मिल गया है।

एक महीने जेल में काट चुकी हैं एक्ट्रेस
याद रहे कि रिया चक्रवती को एनसीबी ने सितंबर 2020 में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद करीब एक महीना एक्ट्रेस ने मुंबई की भायखला जेल में बिताया था, जिसके बाद उनका अक्टूबर 2020 में न्यायिक हिरासत से रिहा कर दिया गया था। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। साथ ही सुशांत की फैमिली ने रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।
-
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
'Dhurandhar' के दोनों पार्ट्स ने मिलकर पार किया 3000 Cr. का आंकड़ा, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कुल कमाई -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications