इलियाना डिक्रूज को लेकर सामने आई चौंकाने वाली खबर, क्या फिल्म इंडस्ट्री ने एक्ट्रेस को किया बैन?

Ileana D Cruz banned: इलियाना डिक्रूज को लेकर खबर सामने आ रही है कि एक्ट्रेस के खिलाफ एक प्रोड्यूसर ने कुछ शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके बाद से ही उन्हें तमिल फिल्म इंडस्ट्री से बैन कर दिया गया है।

 Ileana D Cruz

Ileana D Cruz gets banned: इलियाना डिक्रूज काफी समय से फिल्में नहीं कर रही हैं। एक्ट्रेस काफी लंबे गैप के बाद फिल्में करती हैं। लेकिन बावजूद इसके सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस इंटरनेट पर काफी एक्टिव भी रहती हैं। वहां वे रेगुलर अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल पोस्ट भी करती रहती हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस अपनी खराब सेहत को लेकर चर्चा में थीं। अब एक्ट्रेस को लेकर एक बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें, तो एक्ट्रेस को तमिल फिल्म इंडस्ट्री से बैन कर दिया गया है। हालांकि, मामले में एक्ट्रेस या फिर किसी प्रोड्यूसर की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

आखिर क्या है बैन करने की वजह?

आखिर क्या है बैन करने की वजह?

तमिल रिपोर्ट्स के मुताबिक, इलियाना डिक्रूज को लेकर एक तमिल प्रोड्यूसर ने शिकायत दर्ज की है कि एक्ट्रेस एडवांस पैसे लेने के बाद भी शूट पर नहीं पहुंची। इससे प्रोड्यूसर को काफी लॉस हुआ। इस घटना के बाद अब और तमिल प्रोड्यूसर एक्ट्रेस को अपनी फिल्मों में लेने से कतरा रहे हैं। हालांकि, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर या खुद एक्ट्रेस की ओर से इस मामले में कोई भी बयान सामने नहीं आया है।

एक महीने पहले ही बिगड़ी तबीयत

एक महीने पहले ही बिगड़ी तबीयत

बताते चलें कि महज एक महीने पहले ही इलियाना अस्पताल में भर्ती हुई थीं। एक्ट्रेस ने अस्पताल से अपनी तस्वीर शेयर की, जिसके बाद उनके फैंस काफी परेशान हो गए थे। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो फोटोज का एक कोलाज पोस्ट किया था। एक फोटो में वे हॉस्पिटल के बेड पर लेटी हुई हैं और उनकी कलाई में आईवी ट्यूब लगी है। दूसरे में वे डिस्चार्ज होकर लौटी थीं।

एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्ट

एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को कैप्शन देते हुए लिखा कि एक दिन कितना अलग हो सकता है। साथ ही कुछ अच्छे डॉक्टर्स और आईवी फ्लूइड के 3 बैग। एक्ट्रेस ने अपने फैंस को भी शुक्रिया कहा, जिन्होंने उन्हें मैसेज भेजा। एक अलग पोस्ट में एक्ट्रेस ने खुद की मुस्कुराती हुई फोटो शेयर की और लिखा कि मेरे लिए आपकी चिंता का बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं आपके प्यार की सराहना करती हूं। मैं बताना चाहती हूं कि अब बिल्कुल ठीक हूं।

पोस्ट शेयर कर किया खुलासा

हालांकि, ये साफ नहीं है कि इलियाना के अस्पताल में भर्ती होने का कारण क्या था। पहले एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वो 12 साल की उम्र से ही बॉडी डिस्मॉर्फिक डिसऑर्डर से पीड़ित थीं। बताते चलें कि एक्ट्रेस को आखिरी बार द बिग बुल में मीरा राव के रूप में देखा गया था। अब एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में कुछ और भी फिल्में हैं। एक्ट्रेस जल्द ही एक बेव सीरीज में भी डेब्यू करने वाली हैं।

लंबे समय से अटकी ये फिल्म

इसके अलावा इलियाना की 'अनफेयर एंड लवली' फिल्म लंबे समय से अटकी हुई है। फिल्म में एक्ट्रेस के साथ रणदीप हुड्डा नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर अब तक कोई अपडेट सामने नहीं आया है। ये एक कॉमेडी फिल्म होने वाली है, जिसमें इलियाना एक सांवली लड़की का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+