अक्षय कुमार ने मुंबई मेट्रो से किया सफर, पास में खड़े फैंस भी नहीं पहचाने, Video Viral

Akshay Kumar In Mumbai Metro: बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार अपने फिल्मों के अलावा अपनी सादगी के लिए सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो मुंबई मेट्रो में सफर करते नजर आ रहे हैं।

हालांकि मेट्रो में बैठे अक्षय कुमार ने मास्क और कैप लगाया हुआ था, जिससे मेट्रो के अंदर के अंदर सफर रहे और यात्री उनको पहचाना नहीं पाए। अक्षय का मेट्रो के अंदर का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो सीट पर बैठे हैं और बगल में पैसेंजर खड़े हैं, लेकिन किसी ने उनको नहीं पहचाना।

Akshay Kumar In Metro

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है, जब अक्षय कुमार को मेट्रो में सफर करते हुए देखा गया है। इससे पहले भी खिलाड़ी कुमार कई दफा मेट्रो की सैर करते हुए नजर आ चुके हैं। मेट्रो में सफर करने के दौरान अभिनेता के साथ अपकमिंग फिल्म स्काईफोर्स के निर्माता दिनेश विजन भी मौजूद थे।

वीडियो गुरुवार (11 जनवरी) का है, जो मुंबई मेट्रो में अंदर अक्षय कुमार को सीट पर बैठा देखा जा सकता है। एक्टर कैजुअल ड्रेस में हैं। कैप और मास्क से उनका आधा चेहरा ढका हुआ था। हालांकि फिर भी अक्षय कुमार को फैंस की ओर से पहचाना लिया गया है। जिसका सबूत यह वीडियो है।

मेट्रो में किया था डांस

इससे पहले साल 2023 की शुरुआत में आई फिल्म 'सेल्फी' को प्रमोट करते हुए अक्षय कुमार ने इमरान हाशमी के साथ मुंबई मेट्रो में सफर किया था। साथ ही 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' गाने पर डांस भी किया था।

जाम से बचने के लिए पकड़ी थी मेट्रो

इससे पहले साल 2019 में की बात करें तो अक्षय कुमार, जो अपने थ्रिलर ड्रामा 'लक्ष्मी बम' की शूटिंग में व्यस्त थे, तब 18 सितंबर को घाटकोपर में शूटिंग के दौरान पीक आवर्स में वर्सोवा पहुंचना था, ऐसे में उन्होंने अपनी कार छोड़ कर जल्दी पहुंचने के लिए मुंबई मेट्रो का विकल्प चुना था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+