परवीन बॉबी का दीवाना हो गया था यह विदेशी, मिलने के लिए आया मुंबई और फिर हुआ कुछ ऐसा...
Bollywood Celebrity Gossip: बॉलीवुड इंडस्ट्री के गुज़रे लम्हे आज भी सुर्खियों में छाए हुए हैं। फिल्मी दुनिया से जुड़ी रोचक ख़बरों के क्रम में आज हम आपको पुरानी फिल्मों के मशहूर विलेन का किरदार निभाने वाले विलेन बॉब क्रिस्टो की कहानी बताने जा रहे हैं। किस तरह से उन्होंने हिंदुस्तान का रुख किया और फिर बॉलीवुड जगत की नामचीन हस्तियों में शुमार हो गए।
पुरानी फिल्मों में अक्सर विलेन के किरदार में ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले बॉब क्रिस्टो ही नज़र आते थे। यह साल 1974 की बात होगी जब बॉब क्रिस्टो ऑस्ट्रेलिया में बतौर इंजीनियर काम कर रहे थे। एक दिन बॉब क्रिस्टो की नज़र एग मौग्ज़ीन पर पड़ी, जिसमें परवीन बॉबी की तस्वीर छपी थी।

बॉब क्रिस्टो परवीन बॉबी की तस्वीर देख कर ही उनके दीवाने हो गए थे। इसके बाद उन्होंने नौकरी छोड़ी और परवीन बॉबी से मिलने मुंबई पहुंच गए। मुंबई में चर्च गेट के पास बॉब क्रिस्टो की मुलाक़ात एक फिल्म यूनिट से हुई। वहां पता चला अगले दिन 'द बर्निंग ट्रेन' फिल्म सेट पर परवीन बॉबी आएंगी।
बॉब क्रिस्टो अगले दिन सेट पर पहुंचे, वहां कैमरामैन से परवीन बॉबी का ज़िक्र कर ही रहे थे कि, तभी अचानक पीछे से एक आवाज़ आई, बॉब पीछे मुड़े तो देखा कि परवीन बॉबी वहां खड़ी थीं। बॉब परवीन बॉबी के पास गए और कहा कि परवीन बॉबी आप नहीं हैं, यह लड़की (मैगजीन कवर पर छपी लड़की की तस्वीर) परवीन हैं।.
बॉब क्रिस्टों की बात सुनकर परवीन बॉबी हंसने लगी और कहा कि शूटिंग के वक्त ही मेकअप करती हूं। इसके अलावा मेकअप से परहेज़ करती हूं। वहीं बात होते-होते परवीन बॉबी और बॉब क्रिस्टो के बीच दोस्ती हुई। आगे चलकर परवीन और बॉब के रिश्ते की अफवाह भी उड़ी, जो कि गोसिप बनकर ही रह गई।
आपको बता दें कि परवीन बॉबी और बॉब क्रिस्टो का बिहारी अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ काफी अच्छा परिचय था। उन लोगों ने साथ मिलकर कई हिट फिल्में दी हैं, जिसका ज़िक्र आज भी बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गजों की ज़ुबान पर रहता है।












Click it and Unblock the Notifications