Birthday: 13 साल बड़े शाहिद से मीरा ने की है शादी, एक मुस्लिम मां के बेटे से ब्याह करना नहीं था आसान
मुंबई, 07 सितंबर। आज बॉलीवुड के हैंडसम हंक शाहिद कपूर की खूबसूरत पत्नी मीरा राजपूत अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं, यूं तो मीरा कोई एक्ट्रेस और मॉडल नहीं हैं लेकिन वो एक फैशन आइकॉन जरूर हैं और उनकी गिनती सेक्सी महिलाओं में की जाती है और वो ये बात बखूबी जानती भी हैं। आज शाहिद और मीरा परफेक्ट कपल कहे जाते हैं, दोनों को शादी से दो बच्चे भी हैं। दोनों आज अपनी लाइफ में खुश हैं लेकिन आपमें से बहुत कम लोग जानते होंगे कि मीरा से शादी करने के लिए शाहिद को काफी पापड़ बेलने पड़े थे क्योंकि मीरा के पापा ने शाहिद को देखते ही शादी के लिए मना कर दिया था।

शाहिद और मीरा की उम्र में पूरे 13 साल का अंतर
आपको बता दें कि शाहिद और मीरा की उम्र में पूरे 13 साल का अंतर है, मीरा एक बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। उनकी पढ़ाई-लिखाई दिल्ली में हुई है। उनकी तीन बहने हैं और उनका नंबर दूसरा है। एक रईस परिवार से ताल्लुक रखने वाली मीरा की पहली मुलाकात शाहिद से फिल्म 'उड़ता पंजाब' के सेट पर हुई थी।

मीरा एज गैप की वजह से परेशान थीं...
दोनों की बीच दोस्ती हुई लेकिन मीरा एज गैप की वजह से इस रिश्ते को आगे बढ़ाने में संकोच कर रही थीं लेकिन मीरा की बड़ी सिस्टर ने उन्हें इस बारे में समझाया और मीरा ने इस रिश्ते को हरी झंडी दे दी।

पहली नजर में मीरा के पापा ने शाहिद को नापसंद कर दिया..
लेकिन मीरा एक फैमिली गर्ल हैं इसलिए शादी के लिए पिता की मंजूरी बहुत जरूरी थी। इसलिए मीरा ने शाहिद को अपने पिता से मिलने के लिए घर पर बुलाया लेकिन पहली नजर में मीरा के पापा ने शाहिद को नापसंद कर दिया। शाहिद, जो कि फिल्मी दुनिया के चार्मिंग स्टार कहे जाते हैं और जिनकी फैंस में लड़कियां ज्यादा हैं, को मीरा के पापा ने पसंद नहीं किया था, ये बड़ी बात थी। हालांकि जब वो शाहिद को समझे तो उन्होंने अपनी बेटी की पसंद को पसंद कर लिया।

शाहिद ने सुनाया था किस्सा
इस बात का जिक्र खुद शाहिद ने ही एक इवेंट में किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि दरअसल जब मैं मीरा के घर पहुंचा तो , उस वक्त मैं फिल्म 'उड़ता पंजाब' की शूटिंग कर रहा था , जिसके किरदार टॉमी के लिए मैंने अपना लुक बदला हुआ था, मैनें पोनीटेल रखी थी, बाल-दाढ़ी बढ़ी हुई थी और बॉडी में टैूटू बने हुए थे। मुझे देखते ही उन्होंने कहा कि क्या मेरी बेटी तुमसे शादी करेगी?' ।

शाहिद की मां मुस्लिम हैं...
हालांकि केवल यही रुकावट दोनों की शादी के बीच में नहीं थी। ऐसा भी कहा गया था कि शाहिद की मां नीलिमा अजीम मुस्लिम और पापा पंकज कपूर हिंदू हैं, ऐसे में राजपूत परिवार के लिए ऐसा दामाद अपनाना भी आसान नहीं था।

शाहिद की शादी 7 जुलाई 2015 को हुई थी
लेकिन शाहिद का हंसमुख व्यवहार और मीरा के प्रति समर्पित भाव के आगे राजपूत परिवार ने अपनी परंपराओं से इतर जाकर शाहिद को दामाद के रूप में अपना लिया और आज उन्हें अपने फैसले पर नाज भी होता होगा। आपको बता दें कि मीरा और शाहिद की शादी 7 जुलाई, 2015 को पंजाबी रीति-रिवाज से हुई थीं।












Click it and Unblock the Notifications