बिपाशा बसु ने दिखाई बेटी 'देवी' की पहली झलक, वायरल तस्वीर पर लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

Bipasha Basu Daughter First Photo: अपने फैंस की इच्छा को पूरा करते हुए अब बिपाशा बसु ने अपनी बेटी 'देवी' की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है।

Bipasha Basu Daughter First Photo: बॉलीवुड इंडस्ट्री में पिछले दिनों एक बाद एक कई कपल्स पैरेंट्स बने हैं। गत 6 नवंबर को बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बेटी को जन्म दिया था। वहीं गत 12 नवंबर को करण और बिपाशा के घर उनकी शादी के 6 साल बाद नन्ही सी राजकुमारी का जन्म हुआ है। पापा बने करण सिंह ग्रोवर ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए लोगों को दी थी। आपको बता दें कि मुंबई के एक निजी अस्पताल में सी सेक्शन के तहत बिपाशा बसु की डिलीवरी हुई थी। बच्ची के जन्म के बाद ही बिपाशा ने अपने फैंस को बताय था कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम देवा रखा है। बेटी का नाम जान फैंस काफी खुश हुए थे। इसके बाद बिपाशा से उनकी लाडली की एक झलक दिखाने की गुजारिश की जा रही थी। अपने फैंस की इस इच्छा को पूरा करते हुए अब बिपाशा बसु ने अपनी बेटी 'देवी' की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है।

बिपाशा बसु ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर

बिपाशा बसु ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर

आपको बता दें कि पैरेंट्स बनने के तुरंत बाद ही बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने लोगों को अपनी बेटी के जन्म की जानकारी दी थी और उसके नाम का भी खुलासा कर दिया था। रियल लाइफ में पहली बार मां बनीं बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बताया था कि वह अपनी बीटे की जन्म से कितना खुश हैं। अपने इस नए सफर के लिए बिपाशा और करण बिल्कुल तैयार हैं। वहीं फैंस बिपाशा बसु की बेटी 'देवी' की एक झलक देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

देवी की पहली झलक को तरसे लोग

इसी बीच अपने फैंस की मांग को पूरा करते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपनी बेटी देवी की पहली झलक दुनिया को दिखा दी है। बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी देवी की पहली तस्वीर शेयर की है। हालांकि इस तस्वीर में उन्होंने उसका चेहरा दिल वाली इमोजी से छिपा लिया है।

बिपाशा ने बेटी की तस्वीर पर लुटाया प्यार

बिपाशा ने बेटी की तस्वीर पर लुटाया प्यार

सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीर में जहां करण सिंह ग्रोवर अपनी प्यारी बेटी को हाथ में पकड़े नजर आ रहे हैं, वहीं बिपाशा बसु अपनी राजकुमारी को प्यार से निहारती दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए बिपाशा ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। बिपाशा बसु ने लिखा है- स्वीट बेबी एंजल बनाने की हम लोगों की रेसिपी...आधा कप तुम और आधा कप मैं...आधा कप मां का ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद...3 बूंदें रेनबो की और इसके बाद क्यूटनेस और यमीनेस टेस्ट के अनुसार।

लोगों ने फोटो देख किए ऐसे कमेंट्स

लोगों ने फोटो देख किए ऐसे कमेंट्स

आपको बता दें कि बिपाशा बसु की बेटी की ये पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग बिपाशा की बेटी देवी की फोटो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। साथ ही तस्वीर पर जमकर कमेंट्स भी किए जा रहे हैं। लोग बिपाशा की बेट पर तरह तरह के प्यार भरे इमोजी देकर अपनी विशेज उन तक पहुंचा रहे हैं।

बिपाशा ने करवाया था मैटरनिटी फोटोशूट

बिपाशा ने करवाया था मैटरनिटी फोटोशूट

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने गत अगस्त महीने में मैटरनिटी फोटोशूट करवाया था। इस फोटोशूट की तस्वीरें बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं और लोगों को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था। । बिपाशा बसु ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- एक नया समय, एक नया चरण, एक नया प्रकाश हमारे जीवन के प्रिज्म में एक और अनूठी छाया जोड़ता है। हमें पहले की तुलना में थोड़ा अधिक संपूर्ण बनाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+