सोनाक्षी सिन्हा से पहले मुस्लिम से शादी रचाने पर यह बिहारी बाला हो चुकी हैं ट्रोल,अब कर रही लाखों दिलों पर राज

Richa Soni Life History: बिहार की राजधानी पटना की रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने मुस्लिम समुदाय में शादी रचाई। इसके बाद उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ा, हिंदू संगठनों ने जमकर विरोध किया और आज भी उन्हें किसी न किसी बात के लिए ट्रोल किया ही जाता है।

सोनाक्षी सिन्हा की तरह ही एक बिहार की रहने वाली अभिनेत्री ने मुस्लिम ब्वॉयफ्रेंड से शादी रचाई थी। जिसके बाद उनका काफी विरोध हुआ। वहीं टीवी एक्ट्रेस ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ट्रोलर और हैटर्स को ऐसा जवाब दिया कि सब खामोश हो गए।

Bihari TV Actress Richa Soni has been trolled for marrying a Muslim before Sonakshi Sinha news hindi

जी हां हम बात कर रहे हैं, मशहूर टीवी एक्ट्रेस ऋचा सोनी की, जो कि बंगाली हैं, उनका जन्म बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में हुआ, बचपन वहीं गुज़रा। स्कूल औऱ कॉलेज की तालीम भी मुजफ्फरपुर से हासिल की, इसके बाद उन्होंने मुंबई का रुख किया और इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई।

ऋचा सोनी ने फरवरी 2019 में दो विभिन्न समारोह में मुस्लिम और बंगाली हिंदू रीति-रिवाजों के साथ व्यवसायी जिगर अली सुम्भानिया से शादी रचाई थी। 11 फरवरी को बंगाली सेरेमनी हुई थी, 18 फरवरी को निकाह हुआ था। अपने लॉन्ग टाइम मुस्लिम ब्वॉयफ्रेंड जिगर अली से शादी रचाना ऋचा के लिए आसान नहीं था।

ऋचा के परिवार वाले पहले तो नहीं मान रहे थे, वहीं शादी के बाद उन्हें काफी ट्रोल भी होना पड़ा था। ऋचा ने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि पहले उनके माता पिता राज़ी नहीं थे, लेकिन उन्होंने पा. कि जिगर उनकी बेटी को हमेशा खुश रखेगा, तो वह राज़ी हो गए।

माता-पिता रे राज़ी होने के बाद ऋचा ने शादी रचाई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। काफी लोग उनके खिलाफ हो गए, भला बुरा कहने लगे। इसके बाद ऋचा ने अपने पति जिगर अली के साथ शादी की रोमांटिक तस्वीर पोस्ट कर हेटर्स और ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया।

ऋचा ने तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा था कि यह तस्वीर मेरे उन आलोचकों के लिए है, जो नाम और पहचान के साथ मेरे पीछे हैं। आप कमज़ोर हो सकते हैं, मैं नहीं। सिर्फ जाति, पंथ और धर्म कर सकते हैं। किसी को वैश्या कहनास धर्म के बारे में बोलना आपके लिए आसान है।

यह सब आपकी इनसानियत और परवरिश के बारे में काफी कुछ बयान करती है। आपके नफरती कमेंट्स मुझे मेरी पोस्ट साझा करने से नहीं रोक सकते हैं। मुझे अपने पति पर गर्व है। ऋचा के इस पोस्ट के बाद उनकी ट्रोलिंग कमहुई और आज लाखों दिलों पर वह राज कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+