Bigg Boss विनर Gauhar Khan ने झेला था मिसकैरिज का दर्द, बताया कितना मुश्किल था उस दौर से निकलना
Gauhar Khan Miscarriage: एक्ट्रेस और मॉडल गौहर खान इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी फेज इंजॉय कर रही हैं। 41 साल की मॉडल और एक्ट्रेस गौहर गर्भावस्था में भी काम कर रही हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में उन्होंने देबीना बनर्जी के पॉडकास्ट में गर्भावस्था से जुड़े अनुभव शेयर किए हैं।
बिग बॉस विनर ने बताया कि यह उनकी तीसरी प्रेग्नेंसी है और उन्होंने मिसकैरिज का दर्द भी झेला है। एक्ट्रेस ने बताया कि वह अनुभव बेहद दर्दनाक था और उन्हें इससे बाहर निकलने में काफी वक्त लगा था। एक्ट्रेस ने कहा कि वह मानसिक तौर पर परिवार बढ़ाने के लिए तैयार थीं, लेकिन गर्भपात की वजह से बहुत डिस्टर्ब हो गईं।

Gauhar Khan ने देबीना बनर्जी के पॉडकास्ट में शेयर किया दर्द
गौहर खान ने एक्ट्रेस और यूट्यूबर देबीना बनर्जी के पॉडकास्ट में मां बनने के सफर और शादी-शुदा जिंदगी के बारे में बात की। गौहर ने बताया कि 36 साल की उम्र में शादी की थी। वह मानसिक तौर पर मां बनने और पारिवारिक जिम्मेदारियां उठाने के लिए तैयार थीं। पहली प्रेग्नेंसी सफल नहीं रही और वह काफी दर्दनाक समय था। मिसकैरिज के दर्द से शारीरिक और मानसिक तौर पर उबरने में उन्हें एक-डेढ़ साल का वक्त लगा था। इसके बाद उन्होंने दूसरी बार कंसीव किया और एक बेटे की मां बनीं।
यह भी पढ़ें: शाहरुख खान हेल्थ अलर्ट! चोट की खबर या कुछ और? अमेरिका रवाना होने की असली वजह क्या है?
Gauhar Khan ने अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी पर की बात
फौजी-2 एक्ट्रेस गौहर खान ने बताया कि उन्होंने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान भी काम किया है, लेकिन सेट पर सब लोग उनका पूरा ध्यान रखते थे। गौहर ने बताया कि 36 साल में शादी करने के बाद मैं समझती थी कि परिवार शुरू करने के लिए मेरे पास अब ज्यादा समय नहीं है। हालांकि, मेरी पहली प्रेग्नेंसी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही और मिसकैरिज हो गया। गौहर ने बताया कि इस पूरे समय में उन्हें परिवार और पति जैद दरबार से पूरा सहयोग मिला था।
गौहर खान के करियर की बात करें तो वह दो दशक से ज्यादा वक्त से इंडस्ट्री में हैं। वह रिएल्टी शो बिग बॉस की विनर रही हैं। गौहर ने बद्रीनाथ की दुल्हनिया, इश्कजादे समेत कई फिल्मों में काम भी किया है। एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले वह सक्सेसफुल मॉडल रह चुकी हैं। टीवी स्टार कुशल टंडन के साथ अपने रिलेशनशिप की वजह से भी चर्चा में रही थीं। गौहर ने प्रोड्यूसर, म्यूजिक डायरेक्ट जैद दरबार से शादी की है और दोनों जल्द ही दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: OI Exclusive: 'मैं हूं ड्रामा क्वीन, फुल वाल्यूम बॉस', आखिर Suchitra Krishnamurthy ने क्यों कहा ऐसा?












Click it and Unblock the Notifications