शाहरुख खान हेल्थ अलर्ट! चोट की खबर या कुछ और? अमेरिका रवाना होने की असली वजह क्या है?
Shah Rukh Khan Not Injured On King Set: शनिवार के दिन खबर आई कि शाहरुख खान ने चोटिल हो गए। आनन फानन में वो इलाज के लिए अमेरिका रवाना हुए। जहां उनकी सर्जरी हुई। ये घटना उनकी अपकमिंग फिल्म किंग के सेट की बताई गई। इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया और उनके फैंस दुआ मांगने लगे। इतना ही नहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी चिंता जताई और जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की।
अब शाहरुख खान की हेल्थ को लेकर जो रिपोर्ट आई है, वो चौकाने वाली है। इसे जानकर उनके फैंस और दोस्त भी हैरान हो जाएंगे।

NDTV ने शाहरुख के करीबी के हवाले से रिपोर्ट छापी है। जिसमें उन्होंने बताया, किंग के सेट पर शाहरुख को पीठ में चोट लगने की अफवाहें पूरी तरह से झूठ हैं। शाहरुख को कभी-कभी पुरानी चोटों से जूझना पड़ता है और जरूरत पड़ने पर वह रेगुलर चेकअप और ट्रीटमेंट के लिए अमेरिका जाते हैं। इसका मतलब ये है कि शाहरुख को चोट लगने की खबर महज एक अफवाह है। वो अमेरिका अपने रूटीन चेकअप के लिए गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के में बताया गया था, शाहरुख खान मुंबई स्थित गोल्डन टोबैको स्टूडियो में फिल्म 'किंग' की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के दौरान एक हाई-इंटेंस एक्शन सीक्वेंस में परफॉर्म करते समय उन्हें मांसपेशियों में चोट लग गई है। डॉक्टर्स की मानें तो चोट गहरी है जिसके चलते शाहरुख खान को कम से कम एक महीने का बेड रेस्ट लेना होगा ताकि वह पूरी तरह से रिकवर हो सकें। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख खान की तबीयत को देखते हुए फिल्म 'किंग' की शूटिंग को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। जुलाई और अगस्त के महीने में फिल्म सिटी, यशराज स्टूडियो और गोल्डन टोबैको स्टूडियो में इस मूवी की शूटिंग होनी थी, जिसे अब टाल दिया गया है। कहा जा रहा है कि शूटिंग अब दोबारा सितंबर या अक्टूबर में शुरू होगी, जब किंग खान पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएंगे।
हालांकि अभी फिल्म की शूटिंग पूरी तरह से रुकी हुई है। क्योंकि सिद्धार्थ अभी यूरोप में फिल्म के एक एक्शन सीन के लिए लोकेशन खोज रहे हैं। नया शेड्यूल अगस्त में शुरू हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications