Bigg Boss OTT: जीजा राज कुंद्रा को लेकर टेंशन में हैं शमिता शेट्टी, मां को देख फूट-फूटकर रोने लगीं
मुंबई, 17 सितंबर। बिग बॉस ओटीटी में इन दिनों कंटेस्टेंट्स को अपने घर वालों से मिलने का मौका मिला है। शो के स्पेशल एपिसोड में शमिता शेट्टी से मिलने उनकी मां सुनंदा शेट्टी बिग बॉस ओटीटी के घर पहुंची। मां को देखते ही शमिता शेट्टी की आंखें भर आई और वह दौड़कर उनसे मिलने गांर्डन एरिया में पहुंची। हालांकि कोरोना वायरस के मद्देनजर सुनंदा शेट्टी एक कांच के बॉक्स में थीं। मां के आने पर शमिता ने उनका और घर के अन्य सदस्यों का हाल-चाल जाना।

कंटेस्टेंट्स से मिलने पहुंचे घरवाले
दरअसल, बिग बास 14 की तरह बिग बॉस ओटीटी में भी केंटेस्टेंट्स को उनके घर वालों से मिलने का मौका दिया गया। बिग बॉस ने शर्त रखी थी कि जब तक सदस्यों को रिलीज नहीं किया जाएगा उन्हें स्टैच्यू की तरह एक ही मुद्रा में रहना होगा। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि शमिता शेट्टे की मां सुनंदा जब घर के अंदर आती हैं तो भी शमिता अपनी जगह से नहीं हिलती।

जीजा राज कुंद्रा की सता रही टेंशन
बिग बॉस द्वारा रिलीज किए जाने के बाद शमिता दौड़ती हुई गार्डन एरिया में अपनी मां से मिलने पहुंचती हैं। शमिता रोते हुए अपनी मां सुनंदा शेट्टी से बहन शिल्पा शेट्टी और जीजा राज कुंद्रा के बारे में पूछती हैं। वीडिया में देखा जा सकता है कि सुनंदा अपनी बेटी शमिता से राकेश बापट की तारीफ करती नजर आ रही हैं। बता दें कि बिग बॉस ओटीटी में शमिता शेट्टी और राकेश बापट के बीच दर्शकों को केमिस्ट्री देखने को मिली थी।

शमिता और राकेश के बीच की केमिस्ट्री
शमिता और राकेश एक-दूसरे को किस करते भी नजर आते थे। हालांकि बीते कुछ दिनों से दोनों में खटपट चल रही है और उन्होंने दूरी बना ली है। शमिता को रोता देख उनकी मां उन्हें चुप कराती हैं, इस दौरान सुनंदा खुद भी भावुक हो जाती हैं। शमिता अपनी मां से पूछती हैं, शिल्पा और जीजू कैसे हैं। इस पर उनकी मां ने जवाब दिया कि सब ठीक हैं, बाहर की दुनिया में सब अच्छा चल रहा है। शमिता की मां ने उन्हें बताया कि शिल्पा बहुत मिस करती हैं, वह भी अपनी जिंदगी में व्यस्त हैं।

मां ने शमिता से कही ये खास बात
सुनंदा शेट्टी ने शमिता से कहा कि वह बिग बॉस ओटीटी की सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट हैं, फैमिली को उन पर गर्व है। सुनंदा शमिता से बोलती हैं, तुम स्ट्रॉन्ग हो, मैं स्ट्रॉन्ग हूं हमारे घर में तीन स्ट्रॉन्ग औरते हैं। शमिता और उनकी मां का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि शमिता के जीजा और शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्र को पॉर्न वीडियो केस में 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था, तब से वह जेल में ही हैं।
यह भी पढ़ें: रात को जंगल में बैठे मच्छर मारते दिखे सलमान खान, बिग बॉस-15 को लेकर बड़ा ऐलान, वीडियो वायरल












Click it and Unblock the Notifications