Bigg Boss OTT: कंटेस्टेंट ने अचानक निक्की तंबोली के होठों पर कर लिया Kiss, Video ने काटा बवाल
मुंबई, 07 सितंबर। बिग बॉस ओटीटी का जादू इन दिनों फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है, अपनी पसंदीदा कंटेस्टेंट को 24 घंटे लाइव देखना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इस बीच शो में थोड़ा तड़का लगाने के लिए बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक और रनरअप निक्की तंबोली बीबी ओटीटी के घर पहुंची हैं। निक्की और तंबोली को देख घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स काफी एक्साइटेड हो गए, प्रतीक सहजपाल ने तो निक्की तंबोली को धोखे से होथों पर किस तक कर लिया।

प्रतीक ने धोखे से किया किस
सोशल मीडिया पर वूट सेलेक्ट ने बिग बॉस ओटीटी का प्रोमों वीडियो शेयर किया है जो इन दिनों सुर्खियों में है। वीडियो में देखा जा सकता है कि निक्की तंबोली और रुबीना दिलैक बिग बॉस ओटीटी के घर में पहुंची हुई हैं। तभी निक्की प्रतीक को अपने पास पर्सनल बात बोलने के बहाने से बुलाती हैं और उनके गाल पर किस कर लेती हैं। इस पर प्रतीक ने निक्की से फिर एक बार किस करने को कहा। निक्की ने जब दोबारा किस किया तो प्रतीक ने इस बार उनके होठों को चूम लिया।

निक्की तंबोली हुई शॉक्ड
निक्की तंबोली को बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि प्रतीक ऐसा कुछ करेंगे। प्रतीक के धोखे किस करने के बाद निक्की भी चौंक जाती हैं, वहीं रुबीना दिलैक और घर के अन्य सदस्य भी प्रतीक की हरकत देख हंसने लगते हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। फैंस ये देखकर हैरान रह गए कि प्रतीक की हरकत पर निक्की नाराज नहीं हुईं, उल्टा उनसे बाहर मिलने को कहा।

बिग बॉस के घर में हुई मस्ती
दरअसल, यह पहला मौका था जब निक्की और रुबीना बिग बॉस ओटीटी में गेस्ट के तौर पर पहुंची थीं। दोनों ने घरवालों के साथ खूब मस्ती-मजाक किया, साथ ही साथ उन्हें कुछ चैलेंज भी दिए। इसी दौरान निक्की, प्रतीक को अपने पास बुलाती हैं और गाल पर किस कर लेती हैं। इसके बाद प्रतीक धोखे से निक्की को किस करते हैं। हालांकि उन दोनों के बीच एक शीशे की दीवार थी जिसे कोरोना वायरस के मद्देनजर ऐहतियात के तौर पर लगाया था। प्रतीक के किस करने के बाद निक्की कहती है, 'यह प्यार का किस था।'

निक्की और रुबीना का वर्कफ्रंट
निक्की तंबोली के वर्कफ्रंट की बात करें तो बिग बॉस का हिस्सा बनने के बाद से उनके पास कई नए प्रोजेक्ट हैं। हाल ही में 'खतरों के खिलाड़ी' ने नजर आईं निक्की तंबोली एक म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। रुबीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों टीवी सीरियल 'शक्ति : अस्तित्व के अहसास' की में नजर आ रही हैं। इसके अलावा रूबीना का पहला म्यूजिक वीडियो भी आ चुका है, इस गाने में वह अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ नजर आई थीं। सिंगर नेहा कक्कड़ ने गाने को अपनी आवाज दी थी।
यह भी पढ़ें: दिल से भी 'बिग बॉस' थे सिद्धार्थ शुक्ला, लॉकडाउन में 'आनंदी' के परिजनों की पैसे भेजकर की थी मदद
-
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Tanya Mittal का लेटेस्ट वीडियो मिनटों में हुआ वायरल, 'निरहुआ' के गाने पर किया जबर डांस, लोगों के छूटे पसीने -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
Randeep Hooda Daughter Name: रणदीप हुड्डा ने रिवील किया अपनी नन्ही परी का स्पेशल नाम, मतलब भी है काफी खास -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों की मुलाकात? क्या हुई बात? क्या है इसके पीछे की असली कहानी? -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई












Click it and Unblock the Notifications