उर्फी जावेद का नया कारनामा, ड्रेस के बजाए सिल्वर फॉइल लपेटकर कर करवाया फोटोशूट

मुंबई, 1 दिसंबर। Bigg Boss ओटीटी से अपनी पहचान बनाने वाली मॉडल और एक्ट्रेस उर्फी जावेद( Urfi Javed) अपने अचपटे फैंशन के लिए आए दिन सूर्खियों में बनी रहती है। आए दिन उर्फी अपने अजीबो गरीब कपड़ों और फैंशनसेंस के कारण सोशल मीडिया में छाई रहती है। अक्सर अपने कपड़ों और ड्रेसिंग की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर रहने वाली उर्फी जावेद कैमरे के सामने पोज देन से कभी नहीं चूकती। शायद उर्फी ने इस ट्रोलिंग को अपनी पॉपुलैरिटी से जोड़ लिया है, इसलिए वो अजीबो गरीब ड्रेस पहनकर पैपराजी के सामने पोज करने से पीछे नहीं हटती। इस बात तो उर्फी ने हद की कर दी।

 ड्रेस के बजाए पहन लिया सिल्वर फॉइल

ड्रेस के बजाए पहन लिया सिल्वर फॉइल

उर्फी का अटपटा फैंशन उन्हें चर्चा में ला देता है। खुद अपने कपड़े डिजाइन कर पहनने वाली उर्फी ने इस बार जो कारनामा किया है, उसे देख जहां आपकी हंसी छूट जाएगी तो वहीं आप अपना सिर पीट लेंगे। उर्फी के इस कारनामे को देखकर ट्रोलर्स भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल वीरल भयानी ने उर्फी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कपड़े के बजाए सिल्वर फॉइल पहनकर फोटोशूट करवा रही है।

 उर्फी का बेतुका फैशन

उर्फी का बेतुका फैशन

उर्फी का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो सिल्वर फॉइल लपेटे हुए नजर आ रही हैं। उर्फी ने सिल्वर फॉइल को ड्रेस की तरह लपेटा है। देखरल लगेगा कि उन्होंने ऑफ शोल्डर शॉर्ट ड्रेस पहनी हो। ड्रेस के साथ-साथ उन्होंने फॉइल से तैयार ही क्रॉउन भी पहना है और हमेशा के सामने कैमरे के सामने पोज दे रही हैं। दरअसल उर्फी जावेद ने मशहूर हॉलीवुड सिंगर रिहाना के एक मेट गाला लुक को कॉपी करते हुए ये सिल्वर फॉइल से बनी अपनी ड्रेस तैयार की है।

 ट्रोलर्स भी हैरान

ट्रोलर्स भी हैरान

उर्फी जहां इस अजीब फैशन की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं तो वहीं लोग उनके इस बोल्ड और विचित्र फैशन को देख सिर पीट रहे हैं। लोग उनके इस लुक पर खूब कमेंट कर रहे हैं। हालांकि आपको बता दें कि उर्फी अपनी बेबाकी और बिदांस अंदाज के लिए जानी जाती है। वो अक्सर अपने कपड़ों को लेकर ट्रोलिंग का शिकार होती हैं, लेकिन उन्हें कभी कोई फर्क नहीं पड़ता।

 ट्रोलर्स को उर्फी का जावेद

ट्रोलर्स को उर्फी का जावेद

अपने फैशनसेंस की वजह से हमेसा ट्रोलर्स के निशाने पर रहने वाली उर्फी जावेद ने इस बार अपने कपड़ों के जरिए ही उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया है। उर्फी ने हाल ही में एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया है,जिसमें रेड टॉप के साथ डेनिम जींस पहनकर उर्फी ने खास मैसेज दिया है। उर्फी ने जैकेट पर खास संदेश लिखवाया है । वीडियो में वो कहती है 'जो लोग मेरे कपड़ों को लेकर मुझे ट्रोल करते हैं, उनके लिए ये रहा मेरा जवाब हैं--'माइंड योर ओन बिजनेस।'

 इस एक्टर के साथ रिलेशनशिप में थीं उर्फी

इस एक्टर के साथ रिलेशनशिप में थीं उर्फी

उर्फी जावेद ने खुद एक इंटरव्यू केदौरान बताया था कि वो एक्टर पारस कलनावत के साथ रिलेशनशिप में ती, लेकिन ये रिश्ता सिर्फ 9 महीने तक ही चल पाया था। उर्फी मे बताया कि पारस काफी पजेसिव थे। वो बार-बार मेरे नाम का टैटू बनवाकर मुझे इम्प्रेस करने की कोशिश करते थे। उर्फी ने कहा कि वो रिलेशनशिप के एक महीने के बाद ही इसे खत्म करना चाहती थी, लेकिन उन्हें इसे खत्म करने में नौ महीने लग गए।

 बिग बॉस से मिली पॉपुलैरिटी

बिग बॉस से मिली पॉपुलैरिटी

उर्फी जावेद अपने फैशनसेंस और अटपटे कपड़ों की वजह से चर्चा में रहती हैं, लेकिन उन्हें पहचान बिग बॉस ओटीटी में हिस्सा लेने के बाद मिली। हालांकि वो बिस बॉस में ज्यादा समय टिक नहीं पाईं, लेकिन अपने कपड़ों, अपने फैंशन और अपने अंदाज से उर्फी ने छाप छोड़ दी, जिसके बाद से वो अक्सर मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+