Bigg Boss:'शादीशुदा होकर पुरुषों को kiss कर सकती है', मूसे की बात सुन भड़की नेहा भसीन, कहा-मुंह तोड़ दूंगी
'शादीशुदा होकर पुरुषों को kiss कर सकती है', मूसे जटाना की बात सुन भड़की नेहा भसीन, कहा- मुंह तोड़ दूंगी
मुंबई, 15 अगस्त: बिग बॉस ओटीटी हफ्ते भर में ही चर्चाओं में हैं। बिग बॉस के घर में बॉलीवुड सिंगर नेहा भसीन पिछले दो दिनों से लगातार लाइमलाइट में हैं। छठा दिन बिग बॉस के ओटीटी हाउसमेट्स के लिए चुनौतियों, टकरावों और ट्विस्ट से भरा हुआ था। जहां एक और राकेश और शमिता शेट्टी घर के नए बॉस मैन और बॉस लेडी बनते हैं तो वहीं नेहा भसीन, मूसे जटाना के बीच जमकर लड़ाई होती है। मूसे जटाना कहती हैं कि शादीशुदा होकर होकर नेहा भसीन का पुरुषों को किस करना सही है क्या? मूसे जटाना की इस बात नेहा भसीन काफी भड़क जाती हैं। छठे एपिसोड में नेहा भसीन रोते हुए भी दिखाई दीं। मूस से झगड़ा होने के बाद नेहा भसीन का ब्रेकडाउन हुआ और उन्होंने शो को छोड़ने तक की बात की।

'नेशनल टीवी पर सबको kiss करना ठीक है क्या...'
मूसे जटाना और नेहा भसीन एक ही बेड पर सोते हैं। लेकिन किसी मतभेद की वजह से मूसे जटाना ने नेहा को कहा कि वह चाहे तो अपना बेड निशांत या किसी अन्य मेल कंटेस्टेंट के साथ शिफ्ट कर सकती हैं। नेहा भसीन इस बात पर भड़क जाती हैं और कहती हैं कि कैसे किसी शादीशुदा महिला को किसी दूसरे मर्द के साथ बेड शेयर करने को मूस बोल सकती है
अक्षरा सिंह जब मूस को ये बात समझाती हैं कि किसी शादीशुदा महिला को ऐसे किसी अन्य पुरुष के साथ बेड शेयर करने के लिए नहीं बोल सकते है। इस बात पर मूस चिढ़ जाती हैं और कहती हैं कि नेहा भसीन शादीशुदा होकर किसी पुरुष कंटेस्टेंट को किस कर सकती हैं लेकिन किसी मेल कंटेस्टेंट के साथ बेड नहीं शेयर कर सकती हैं। ये कहां तक सही है।

नेहा भसीन ने कहा- 'मैं मुंह तोड़ दूंगी उसका...'
मूसे जटाना से झगड़ा होने के बाद नेहा भसीन कहती हैं, ''मेरा मन करता है, मैं मारकर उसक मुंह तोड़ दूं...क्योंकि वह इंसान ही अपना मुंह तुड़वाने जैसा काम करती है। लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकती इस शो में मुझे पता है।''
नेहा आगे कहती हैं, ''मैं इस घर में अब नहीं रहना चाहती हूं, खासकर मूसे जैसी सड़कछाप लोगों के साथ।'' नेहा भसीन के घर छोड़ने की बात पर बाकी लोग उन्हें समझाते हैं कि घर में हर कोई मूसे जैसा नहीं है। शमिता शेट्टी भी मूसे को उनके रवैये के लिए डांटती हैं। हालांकि मूसे का कहना है कि वह ऐसी ही हैं।

नेहा भसीन बोलीं- 'तेरे पापा का घर नहीं है...'
असल में नेहा और मूसे के बीच झगड़ा एक बर्तन को धोने को लेकर शुरू हुआ था। नेहा के द्वारा धुले हुए कुछ बर्तनों में गंदा रह गया था, जिसके बारे में मूसे ने गुस्से में नेहा से सवाल किया। जिसको लेकर नेहा भड़क गई थीं।
नेहा ने गुस्से में मूसे से कहती हैं, ''तू है कौन मुझे ये बताने वाली कि मैं क्या करूं और कैसे करूं...। तेरे पापा का घर नहीं है, जो तुम जैसे बोलोगी, मैं वैसे करूंगी। अगर तेरे पापा का घर होता तो मैं तेरी बात सुनती लेकिन अभी नहीं सुनने वाली।''












Click it and Unblock the Notifications