Bigg Boss Ott: गुस्से में भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने खोया आपा, बोलीं- 'यूपी-बिहार से हैं तो क्या तमाशा हैं..

गुस्से में भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने खोया आपा, बोलीं- 'यूपी-बिहार से हैं तो क्या तमाशा हैं...'

मुंबई, 13 अगस्त: रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी' (Bigg Boss Ott) में पहले ही दिन से कंटेस्टेट्स के बीच तकरार देखने को मिल रहा है। इस शो में बॉलीवुड एक्ट्रेर शमिता शेट्टी के बाद भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने अपना आपा खो दिया। ऐसा ही एक वीडियो वूट सिलेक्ट अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर किया है जिसमें भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह पूरी तरह खफा नजर आ रही हैं।

गुस्से में अक्षरा सिंह घरवालों को सुना रही है खरी-खोटी

गुस्से में अक्षरा सिंह घरवालों को सुना रही है खरी-खोटी

अक्षरा सिंह गुस्से में कांप रही हैं और घरवालों को खरी-खोटी सुना रही हैं। यही नहीं, इस वीडियो में अक्षरा सिंह अपने आत्म सम्मान की खातिर लड़ रही हैं। दरअसल, वूट सिलेक्ट पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षरा सिंह को प्रतीक सहजपाल, राकेश बापट और नेहा भसीन समझाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन अक्षरा सिंह गुस्से से भरी हुई हैं और किसी की सुनने को तैयार नहीं हैं।

Recommended Video

    Bigg Boss OTT: Bhojpuri Actress Akshara Singh ने Shamita Shetty की Age का उड़ाया मजाक |वनइंडिया हिंदी

    अक्षरा सिंह ने कहा रहे हैं मेरे हाथ पैरे

    अक्षरा सिंह कहती हैं कि चार दिन के आए हैं सब। आपने अपना नाम बनाया है तो मैंने भी अपना नाम काम करके बनाया है। सब क्या मुझे सुनाएंगे? सड़क छाप समझा है। पहले दिन से सब मुझ पर चढ़ रहे हैं। सिर पर चढ़ोगे क्या? अभी माथा खराब है मेरा। मेरा बीपी बढ़ा है। हाथ पैर कांप रहे हैं। आप सब दूर जाओ। यही नहीं, उनके बिहार से होने को लेकर भी कुछ लोगों ने बात कही तो अक्षरा सिंह ने उनको भी खरी-खरी सुनाई।

    यूपी-बिहार से हैं तो क्या तमाशा हैं: अक्षरा सिंह

    यूपी-बिहार से हैं तो क्या तमाशा हैं: अक्षरा सिंह

    अक्षरा सिंह ने कहा कि हम यूपी-बिहार से हैं तो क्या तमाशा हैं। हम को नहीं आती इंग्लिश, हमारे घर में नहीं हैं नौकर। लेकिन हमारे माता-पिता ने हमें संस्कार सिखाए हैं। इस तरह नेहा भसीन उन्हें शांत करने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन अक्षरा सिंह किसी की सुनने को तैयार नहीं हैं। इस तरह बिग बॉस में घमासान शुरू हो चुका है। बता दें कि बिग बॉस ओटीटी की शुरुआत के साथ ही घर में लड़ाई-झगड़े का दौर शुरू हो चुका है। शो में एंट्री के साथ ही अक्षरा सिंह की मूस जट्टाना से भिड़त हुई थी। इसके बाद वो एक्ट्रेस शमिता शेट्टी से भी लड़ पड़ी थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+