आज से शुरू हो रहा है 'बिग बॉस ओटीटी 3', घर के अंदर पहुंचे ये 16 कंटेस्टेंट्स! जानें कब और कहां देखें
Bigg Boss OTT 3: फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। ये शो आज यानी 21 जून 2024 से शुरू होने जा रहा है। आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीजन को बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर इहोस्ट करने वाले हैं। ऐसे में फैंस शो के स्ट्रीम होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
आज से शुरू हो रहा है बिग बॉस ओटीटी 3
आपको बता दें कि इस बार रियलिटी शो के होस्ट से लेकर शो के नियम तक सब कुछ बदल दिया गया है। पिछले काफी दिनों से शो को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें वायरल हो रही थीं। फिलहाल बिग बॉस ओटीटी 3 का प्रीमियर आज से ही हो रहा है। ये शो ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा ऐप पर स्ट्रीम होगा।

कब और कहां देख सकेंगे ये शो
बिग बॉस ओटीटी 3 का प्रीमियर आज यानी 21 जून 2024 को हो रहा है। ये शो रात 9 बजे से जियो सिनेमा ऐप पर ऑनएयर होगा। हालांकि पिछले दो सीजन की तरह इस बार आप इसे फ्री में नहीं देख पाएंगे। इस बार आपको ये रिएलिटी शो देखने के लिए पैसे चुकाने होंगे। बिग बॉस ओटीटी 3 को आप जियो सिनेमा प्रीमियम पर सब्सक्रिप्शन के साथ देख पाएंगे और इसमें 24x7 लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी।
बिग बॉस ओटीटी 3 के कौन हैं कंफर्म कंटेस्टेंट्स
बिग बॉस के कंफर्म कंटेस्टेंट्स में दिल्ली की फेमस 'वड़ा पाव गर्ल' यानी चंद्रिका दीक्षित, रैपर नैजी, टीवी एक्टर साई केतन राव, सना सुल्ताना खान, सना मकबूल का नाम शामिल है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की फेमस सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर शिवानी कुमारी भी शो की कंफर्म कंटेस्टेंट हैं।
बिग बॉस के घर के अंदर पहुंचे ये 16 कंटेस्टेंट्स
वहीं द खबरी रिपोर्ट के मुताबिक अनिल कपूर के शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' के घर के अंदर पौलोमी दास, यूट्यूबर अरमान मलिक, पायल मलिक, कृतिका मलिक, शिवानी कुमारी, सना सुल्ताना, दीपक चौरसिया, विशाल पांडेय, चंद्रिका दीक्षित, साई केतन, नैजी, सना मकबूल, नीरज गोयल और लव कटारिया ने एंट्री ले ली है। हालांकि शो के मेकर्स ने अभी तक 6 कंफर्म कंटेस्टेंट की पोस्ट शेयर की है।












Click it and Unblock the Notifications