'सलवार सूट बनवा लो...' उर्फी जावेद ने एल्विश यादव से माँगी सलाह, ‘सिस्टम’ ने दिया धाँसू जवाब

बिग-बॉस ओटीटी 2 का आखिरी हफ्ता चल रहा है। ऐसे में उसके लेटेस्ट एपिसोड में उर्फी जावेद ने एंट्री ली। उन्होंने एल्विश यादव से पूछा कि वह उनके लिए कौन-सी ड्रेस डिजाइन करेंगे। इस पर यूट्यूबर ने ऐसा जवाब दिया कि सबकी हंसी छूट

Urfi Javed Elvish Yadav: सलमान खान के चर्चित शो 'बिग-बॉस ओटीटी 2' का आखिरी हफ्ता चल रहा है। 14 अगस्त को पता चल जाएगा आखिर इस शो का विनर कौन होगा। इस बीच उर्फी जावेद बतौर गेस्ट 'बिग बॉस ओटीटी 2' के घर पहुंची। इस दौरान उन्होंने सभी घरवालों से बातचीत की। साथ ही पूजा भट्ट और एल्विश यादव की जमकर तारीफ की।

उर्फी जावेद के लिए कैसा आउटफिट बनवाएंगे एल्विश
शो में उर्फी जावेद ने एल्विश यादव के साथ मस्ती की। उन्होंने कहा कि अगर एल्विश एक्ट्रेस के लिए एक आउटफिट डिजाइन कराएंगे तो वो उनके लिए कैसी ड्रेस बनाएंगे। इस पर एल्विश यादव ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। जिसे सुनकर मौजूदा सभी कंटेस्टेंट्स की हंसी छूट जाती है।

Elvish Yadav

एल्विश का जवाब सुनकर छूटेगी हंसी
एल्विश यादव ने उर्फी जावेद के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, 'मैं बनाऊंगा सूट सलवार।' इसके बाद एल्विश यादव जोर से हंसने लगते हैं। उर्फी उनसे पूछती हैं कि क्यों? तो एल्विश कहते हैं कि, आप पर सूट और सलवार अच्छा लगेगा। फिर उर्फी जावेद कहती हैं कि, हां वो मुझपर अच्छा लगेगा लेकिन मैं वही पहनती हूं जो मेरे शरीर पर अच्छा लगे। इसके अलावा उर्फी जावेद शो में जिया शंकर को 'थाली का बैंगन' कहा। ये सुनकर जिया चुप हो गईं।

इस दिन होगा बिग-बॉस का फीनाले
फिलहाल उर्फी जावेद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस एल्विश यादव के इस कमेंट पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। बता दें कि, बिग-बॉस ओटीटी 2 का यह आखिरी हफ्ता चल रहा है। सभी की इसी पर निगाहें टिकी हैं कि आखिर कौन इस बिग-बॉस का खिताब जीतेगा। बता दें कि, इस बार बिग-बॉस का फिनाले 14 अगस्त 2023 को होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+