बिग बॉस फेम Sapna Choudhary ने खोला जिंदगी का काला सच, बताया किसकी वजह से खा लिया था जहर?
Sapna Choudhary News: बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुकीं और हरियाणवी डांसर सपना चौधरी इन दिनों अपनी फिल्म 'मैडम सपना' के प्रमोशन में बिजी हैं। उन्होंने इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान अपनी जिंदगी के मुश्किल हालात के बारे में भी बात की है।सपना ने साल 2016 में सुसाइड करने की कोशिश की थी।
आत्महत्या से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी लिखा था। हालांकि, बाद में उन्होंने इस घटना से सबक लिया और इंडस्ट्री में अच्छा कमबैक किया। सपना ने बताया कि अब वह मानसिक तौर पर बहुत मजबूत हैं और उन पर दुनिया की बातों का असर नहीं होता है। अब खुद उनकी लाइफ पर फिल्म बन रही हैं और वह एक फिल्म प्रोडक्शन कंपनी चलाती हैं।

'सोशल मीडिया का प्रेशर नहीं झेल पाई'
सपना ने कंटेंट क्रिएटर फरीदून शहरयार के पॉडकास्ट में अपनी जिंदगी के स्ट्रगल पर बात की है। उन्होंने आत्महत्या की कोशिश के बारे में बताया कि साल 2016 या 17 की बात होगी। उस वक्त मैं बहुत कम उम्र की थी और मुझे राजनीति-समाज इसके बारे में कुछ पता नहीं था। मैंने स्टेज पर एक रागिनी गाई थी जिसकी वजह से मुझे ट्रोल किया जाने लगा। मुझ पर जातिवाद के आरोप लगे। मैं ये सब प्रेशर नहीं झेल पाई।
Sapna Choudhary ने बताया कैसे निकलीं डिप्रेशन से
सपना ने शो में बताया कि उन दिनों मेरी दुनिया सिर्फ घर से स्टेज तक ही सीमित थी और मैं ज्यादा कुछ नहीं जानती थी। अचानक से मुझ पर चौतरफा हमले होने लगे और मैं डर गई। उन्होंने कहा, 'मैं कम उम्र की थी। मुझे इतना पता नहीं था कि कुछ लोग आपके बारे में बातें करते हैं। इसके पीछे उनका उद्देश्य आपको गिराना होता है, नुकसान पहुंचाना होता है।' सपना ने बताया कि उन मुश्किल दिनों में उनका परिवार उनके लिए ढाल बना।
यह भी पढ़ें: 'कपिल शर्मा शो' के कॉमेडियन की होगी सलमान खान के शो में एंट्री, 'बिग बॉस 19' के मेकर्स ने ऑफर किया तगड़ा पैसा
Bigg Boss में भी नजर आई थीं सपना चौधरी
सपना चौधरी सलमान खान के शो बिग बॉस में भी नजर आई थीं। उन्होंने इस शो में बताया था कि उन्हें बहुत कम उम्र से काम करना पड़ा, क्योंकि उनके ऊपर परिवार की जिम्मेदारी थी। सपना ने इस शो में यह भी बताया था कि वह डांसर नहीं बल्कि पुलिस की नौकरी करना चाहती थीं। फिलहाल वह स्टेज शो, फिल्मों और अपनी लाइफ पर बन रही फिल्म मैडम सपना में बिजी हैं। फरीदून को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि अपनी जिंदगी के हादसों से उन्होंने सबक लिया है और वह मानसिक तौर पर काफी मजबूत हैं।
यह भी पढ़ें: क्या शहीद विनय की पत्नी हिमांशी नरवाल को मिला बिग बॉस का ऑफर? अब जाकर सामने आई पूरी सच्चाई
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications