'कपिल शर्मा शो' के कॉमेडियन की होगी सलमान खान के शो में एंट्री, 'बिग बॉस 19' के मेकर्स ने ऑफर किया तगड़ा पैसा
Bigg Boss 19 Update: टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' लगातार खबरों में बना हुआ है। सलमान खान इस सीजन को भी होस्ट करेंगे। शो के नए सीजन के प्रीमियर की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है। उसी प्रकार संभावित कंटेस्टेंट के नाम भी सामने आने लगे हैं। इस बार के सीजन में कुछ पुराने कंटेस्टेंट के भी वापस आने की खबरें हैं।
रिपोर्ट्स ये भी हैं कि शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स को इस बार फीस भी मोटी दी जाएगी। इन सबके बीच एक और कंटेस्टेंट के शो में एंट्री लेने की खबरें सामने आई हैं।

biggboss.tazakhabar की रिपोर्ट के अनुसार, कॉमेडियन और एक्टर अली असगर को 'बिग बॉस 19' के लिए अप्रोच किया गया है। इसके लिए उन्हें अच्छी-खासी फीस भी ऑफर की गई है। हालांकि, अभी तक अली या मेकर्स की ओर से उनकी एंट्री को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें, अली असगर ने 'द कपिल शर्मा शो' में 'दादी' के किरदार से खूब हंसाया है।
अली असगर के अलावा, 'बिग बॉस 19' के लिए कुछ और बड़े नामों पर भी चर्चा चल रही है। इनमें सपना चौधरी, संभावना सेठ, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के कलाकार गुरुचरण सिंह, मुनमुन दत्ता और शैलेश लोढ़ा शामिल हैं। जेनिफर मिस्त्री बन्सीवाल, सिंगर अमाल मलिक, धीरज धूपर और श्रद्धा आर्या का नाम भी इस लिस्ट में है। अरिश्फा खान, गौरव खन्ना, लक्ष्य चौधरी, डिनो जेम्स, सुंदूस मौफकीर, ममता कुलकर्णी, अपूर्वा मखीजा, राज कुंद्रा, राम कपूर, गौतमी कपूर, मून बनर्जी, शशांक व्यास, अरहान अंसारी, खुशी दुबे, नील मोटवानी, शरद मल्होत्रा, धनश्री वर्मा और हुनर हाली जैसे सितारे भी संभावित कंटेस्टेंट की सूची में बताए जा रहे हैं। लेकिन शो को शुरू होने में अब महज दो हफ्ते बचे हैं। इसके बाद भी मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स का नाम उजागर नहीं किया है। 'बिग बॉस 19' का प्रीमियर 24 अगस्त, 2025 को होगा और इसे जियो हॉटस्टार के साथ-साथ कलर्स टीवी पर भी देखा जा सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications