क्या शहीद विनय की पत्नी हिमांशी नरवाल को मिला बिग बॉस का ऑफर? अब जाकर सामने आई पूरी सच्चाई
Himanshi Narwal Bigg Boss 19 Rumoured Contestants: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इस हमले में नौसेना अधिकारी विनय नरवाल समेत 26 पर्यटकों की जान गयी थी। बदले में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इसी दर्दनाक घटना की वजह से चर्चा में आईं विनय की पत्नी हिमांशी नरवाल अब एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वह बिग बॉस के नए सीजन से जुड़ी एक खबर को लेकर चर्चा में हैं।
दरअसल, बिग बॉस सीजन-19 को लेकर चर्चा तेज होती जा रही है, क्योंकि यह शो 24 अगस्त 2025 को कलर्स टीवी पर अपने शानदार प्रीमियर के लिए तैयार है। सेलिब्रिटी लाइन-अप को लेकर अटकलों के बीच हिमांशी नरवाल का नाम भी सुर्खियों में है।

हिमांशी नरवाल को नहीं मिला बिग बॉस का ऑफर
बिग बॉस 19 से जुड़े एक करीबी सूत्र ने दैनिक भास्कर से बातचीत में इन खबरों को पूरी तरह निराधार करार दिया है। उन्होंने साफ कहा कि ऐसे दावे केवल पब्लिसिटी पाने के लिए किए जा रहे हैं।
एल्विश यादव की कॉलेज मेट रही हैं हिमांशी
पहलगाम आतंकी हमले के एक पीड़ित की पत्नी और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव की पूर्व कॉलेज मेट हैं। इससे पहले टेली चक्कर की एक रिपोर्ट में बताया गया कि, मेकर्स हिमांशी को शो में लाने पर विचार कर रहे हैं, क्योंकि उनका मानना है कि उनकी कहानी दर्शकों को गहराई से प्रभावित करेगी।
आखिर क्या है मेकर्स की प्लानिंग?
रिपोर्ट में कहा गया था कि, 'मेकर्स कुछ ऐसे लोगों को शो में लाना चाहते हैं, जो दर्शकों से तुरंत जुड़ सकें और इसलिए हिमांशी नरवाल को बिग बॉस 19 में शामिल करने पर चर्चा हुई। दूसरी ओर कई सोशल मीडिया हैंडल दावा कर रहे हैं कि हिमांशी से संपर्क नहीं किया गया है और वह शो में भाग नहीं लेंगी।
हिमांशी की एक तस्वीर ने पूरे देश को झकझोर दिया
हिमांशी का नाम पहली बार इस साल की शुरुआत में पहलगाम में आतंकी हमले के बाद लोगों की नजरों में आया। उनके पति नौसेना अधिकारी विनय नरवाल, 22 अप्रैल 2025 को आतंकवादी हमले में शहीद हो गए थे। जब यह घटना घटी, तब वे दोनों अपने हनीमून पर थे। अपने पति के बगल में बैठी और फूट-फूटकर रोती हुई हिमांशी की हृदयविदारक तस्वीरें वायरल हुईं, जिसने पूरे देश में भावनाओं को झकझोर दिया।
एलविश यादव ने बाद में अपने एक व्लॉग में खुलासा किया कि हिमांशी उनकी कॉलेज की दोस्त थीं। उन्होंने इस दुखद घटनाक्रम पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, 'मैं 2018 में पासआउट हुआ था, और तब से हमने बिल्कुल बात नहीं की। हम साथ में मेट्रो स्टेशन जाते थे। मेरे पास उनका नंबर था, लेकिन मैंने उन्हें फोन नहीं किया क्योंकि उस समय किसी के लिए भी आपका फ़ोन उठाकर आपको बताना संभव नहीं होता।'
बिग बॉस 19 के लिए टेलीविजन, बॉलीवुड और डिजिटल जगत के कई जाने-माने नामों से संपर्क किया गया है। इनमें शैलेश लोढ़ा, गुरुचरण सिंह, मुनमुन दत्ता, लता सबरवाल, फैजल शेख उर्फ मिस्टर फैजू, जन्नत जुबैर, पूरव झा, अपूर्व मुखीजा और अन्य शामिल हैं।
जैसे-जैसे बिग बॉस 19 अपनी शुरुआत की तारीख के करीब आ रहा है, ऑनलाइन चर्चा में अंतिम प्रतियोगियों की सूची को लेकर अटकलें जारी हैं। हालांकि कलर्स टीवी ने अभी तक किसी भी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन शो का जबरदस्त ड्रामा और सेलिब्रिटी की दिलचस्पियों का अनूठा मिश्रण अभी से उत्सुकता बढ़ा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications