Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bigg Boss हुए कोरोना पॉजिटिव, क्या शो में अब सुनाई नहीं देगी बिग बॉस की आवाज?

बिग बॉस के दीवानों के लिए बुरी खबर है। बता दें कि बिग बॉस को कोरोना हो गया है। बिग बॉस यानी अतुल कपूर या ये कहलीजिए कि रियलिटी शो बिग बॉस में बिग बॉस की आवाज बनने वाले अतुल कपूर।

मुंबई, 11 जनवरी। बिग बॉस के दीवानों के लिए बुरी खबर है। बता दें कि बिग बॉस को कोरोना हो गया है। बिग बॉस यानी अतुल कपूर या ये कहलीजिए कि रियलिटी शो बिग बॉस में बिग बॉस की आवाज बनने वाले अतुल कपूर।

बिग बॉस की आवाज अतुल कपूर को हुआ कोरोना

बिग बॉस की आवाज अतुल कपूर को हुआ कोरोना

जी हां, वे अतुल कपूर ही हैं तो परदे के पीछे रहकर बिग बॉस को आवाज देते हैं। अगर आपने इस शख्स के बारे में पहली बार सुना है तो कोई चौंकाने वाली बात नहीं है, आप जैसे कई और भी होंगे जिन्होंने बिग बॉस की आवाज तो सुनी है, लेकिन इस आवाज के असली मालिक के बारे में कभी नहीं सुना होगा। कोरोना पॉजीटिव होने के बाद बिग बॉस ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। वहीं शो के क्रू मैंबर्स ने भी एहतियातन खुद का कोरोना टेस्ट कराया है।

Recommended Video

    Bigg Boss Atul Kapoor को हुआ Corona, शो की पूरी टीम हुई क्वारंटाइन | वनइंडिया हिंदी
    देवोलीना भट्टाचार्य और विशाल कोटियन का कोरोना टेस्ट आया पॉजिटिव

    देवोलीना भट्टाचार्य और विशाल कोटियन का कोरोना टेस्ट आया पॉजिटिव

    बता दें कि शो की प्रतिभागी देवोलीना भट्टाचार्य जी में कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद बिग बॉस 15 के सभी प्रतिभागियों का कोरोना टेस्ट किया गया था। बिग बॉस 14 और 15 में सभी प्रतिभागियों का घर में एंट्री करने से पहले कोरोना टेस्ट किया गया था, इसके अलावा उन्हें क्वारंटीन भी किया गया। इन सब के बाद ही प्रतिभागियों को घर में एंट्री दी गई थी। क्योंकि देवोलीना लंबे समय से बीमार नहीं थी, इसलिए उन्हें आरटी-पीसीआर टेस्ट की जरूरत पड़ी। उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर शो के अन्य प्रतिभागियों का रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया गया। प्रतिभागियों के अलावा सप्ताह के अंत में जब भी कोई गेस्ट बिग बॉस के घर में एंट्री लेता है तो उसे भी किसी के करीब जाने की अनुमति नहीं दी जाती है। देवोलीना के अलावा शो के अन्य कंटेस्टेंट विशाल कोटियन का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है।

    इस बार बिग बॉस को नहीं मिल रहा दर्शकों का साथ

    इस बार बिग बॉस को नहीं मिल रहा दर्शकों का साथ

    बता दें कि बिग बॉस के इस सीजन को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। दर्शकों को शो के प्रतिभागियों से जिस तरह की उम्मीद थी, शायद वो उनकी अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर सके। शो के निर्माताओं ने राखी सावंत और उनके पति रितेश को शामिल कर शो की टीआरपी बढ़ाने की भी कोशिश की, जिसने कुछ दिनों तक लोगों का ध्यान भी खींचा। लेकिन एक बार फिर से शो टीआरपी के मामले में नीचे चला गया। बहरहाल शो को दो और हफ्तों के लिए बढ़ा दिया गया है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+