'मुझे एक्टर ने रूम में बुलाया...', Bigg Boss में अभिनेत्री ने खोला 20 साल पुराना राज, कहा-गायब नहीं तबाह हुई
Vichitra on Casting Couch : सिने जगत में कास्टिंग काउच को लेकर अक्सर बातें होती हैं लेकिन आज तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है। छोटे-बड़े पर्दे के कई नामचीन चेहरे भी बता चुके हैं कि शुरुआती दिनों में उन्हें भी ऐसी चीजों से दो-चार होना पड़ा था।

तो वही कुछ कलाकारों ने ये भी कहा है कि कास्टिंग काउच की वजह से ही उनका करियर तबाह हो गया। आप सोच रहे हौंगे कि हम यहां पर इस तरह की बातें क्यों कर रहे हैं?
शादी के कारण नहीं छोड़ी थी इंडस्ट्री
दरअसल कास्टिंग काउच जैसे दानव के बारे में उस अभिनेत्री ने जिक्र किया है जिसका करियर आज से 20 साल पहले ही तबाह हो गया था और लोग ये सोचते हैं कि उसने शादी होने की वजह से फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी।
बीस साल पहले अचानक स्क्रीन से गायब हुई विचित्रा
आपने सही समझा, हम यहां बात कर रहे हैं साउथ एक्ट्रेस विचित्रा की, जिन्होंने तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में अभिनय किया है लेकिन बीस साल पहले वो अचानक से स्क्रीन से गायब हो गईं थीं।
'मैं फिर से राक्षसों का सामना कर रही हूं'
वो इन दिनों 'बिग बॉस तमिल 7' का हिस्सा हैं, जहां उन्होंने अपने दर्द पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि 'आज इस बारे में आप सभी के सामने बातें करने का मतलब है कि मैं फिर से राक्षसों का सामना कर रही हूं।'
'उसने मुझे रूम में आने को कहा और फिर...'
उन्होंने कहा कि 'बात साल 2000 की है, मैं यहां पर किसी का नाम नहीं लूंगी लेकिन आपको बताना चाहती हूं कि एक फिल्म की शूटिंग मालमपुझा में हो रही थी, इस फिल्म में बड़ा रोल ऑफर हुआ था, जब मैं शूट के लिए पहुंची तो हमें एक थ्री स्टार होटल में ठहराया गया और शाम को एक पार्टा रखी गई और उसमें फिल्म के हीरो मुझसे मिले लेकिन उन्होंने मुझसे मेरा नाम तक नहीं पूछा बल्कि उसने मुझसे ये कहा कि तुम मेरे रूम मे आओ, मैं उस वक्त समझ ही नहीं पाई कि वो कहना क्या चाह रहे हैं।'
'लोग रात में नशे की हालत में मेरे रूम का दरवाजा पीटते थे'
'मैं परेशान होकर अपने रूम में आ गई और फिर मैं सो गई। अगले दिन जब शूटिंग स्थल पर पहुंची तो वहां लोग बहुत बुरी तरह से पेश आ रहे थे, मुझे टार्चर किया जा रहा था। उस शूटिंग के दौरान लोग रात में नशे की हालत में मेरे रूम का दरवाजा पीटते थे, वो बहुत भयानक था, उसी दौरान मेरी मुलाकात मेरे पति से हुई, जो कि उस होटल के मैनजर थे, मेरी उनकी दोस्ती हो चुकी थी, मैंने उन्हें अपना दर्द बताया तो वो कई बार मुझे चोरी से दूसरे रूम में शिफ्ट कर दिया करते थे।
'मुझे कोई गलत ढंग से टच कर रहा था'
'एक दिन शूटिंग प्लेस पर मुझे लगा कि 'मुझे कोई गलत ढंग से टच कर रहा है, मैंने स्टंट मास्टर से शिकायत की तो उसने मुझे ही थप्पड़ जड़ दिया, उसकी गूंज आज भी मेरी कानों में गूंजती है। फिर मैंने किसी की सलाह पर यूनियन में शिकायत की लेकिन उसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया लेकिन मुझे समझ में आ गया था कि अब मेरे करियर में मेरे लिए कुछ बचा नहीं है।'
'मेरा सुखी संसार है और उस संसार में तीन बच्चे हैं'
'और तभी मेरे दोस्त ने मुझे प्रपोज किया और मैं उसके साथ लाइफ में सेटल हो गई, मैं शुक्रगुजार हूं कि भगवान ने मुझे इतना अच्छा जीवनसाथी दिया, मेरा सुखी संसार है और उस संसार में मेरे तीन बच्चे हैं।'
ए विजय के खिलाफ 'शारीरिक शोषण' का मामला दर्ज कराया
आपको बता दें कि बिग बॉस में तो विचित्रा ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन 2012 की इंडिया टुडे की रिपोर्ट से पता चला कि उन्होंने स्टंट डायरेक्टर ए विजय के खिलाफ 'शारीरिक शोषण' का मामला दर्ज कराया था।












Click it and Unblock the Notifications