Bigg Boss 19: सलमान खान के शो में राजनीति की धमक, तेज प्रताप और इस पूर्व सीएम के शामिल होने की चर्चा
Bigg Boss 19 News: सलमान खान का शो बिग बॉस का 19वां सीजन दर्शकों के बीच आने के लिए तैयार है। शो का प्रोमी भी लॉन्च हो गया है और कई कंटेस्टेंट का नाम चर्चा में हैं। इस बार राजनीति थीम रखी गई है, जिसकी वजह से दर्शकों में काफी उत्सुकता है। ऐसी चर्चा है कि शो को मसालेदार बनाने के लिए अलग-अलग फील्ड के दिग्गजों का जुटान होगा। ग्लैमर के साथ एंटरटेनमेंट का फुल डोज मिले, इसके लिए शो में कुछ पॉलिटिशियंस भी लाए जा सकते हैं। लालू यादव के बड़े बेटे और विधायक तेज प्रताप यादव के बारे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वह सलमान खान के शो का हिस्सा बन सकते हैं।
24 अगस्त से बिग बॉस टीवी और औटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होगा, लेकिन सोशल मीडिया पर अभी से चर्चा चालू है। शो में आने वाले कंटेस्टेंट स्पोर्ट्स जगत से लेकर, टीवी स्टार्स, इनफ्लूएंसर और रिएल्टी शो स्टार हो सकते हैं। इसके अलावा, ऐसी भी चर्चा है कि शो में कुछ नेता भी शामिल होंगे। मेकर्स की ओर से अब तक किसी नाम पर मुहर नहीं लगाई गई है।

Bigg Boss में आएंगे तेज प्रताप यादव और आतिशी?
बिग बॉस के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें सेट पर लाल बत्ती वाली एक वीआईपी एंबेसडर कार दिखाई देती है। इसके बाद से कमेंट सेक्शन में लोगों ने अलग-अलग राजनेता का नाम लिया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में भी राजनेताओं के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। इसमें आरजेडी से निष्कासित लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। इसके अलावा, दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी और बीजेपी सांसद रवि किशन के नाम की भी चर्चा है। इनमें से किसी ने भी अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: आ गई 'बिग बॉस 19' कंटेस्टेंट्स की कंफर्म लिस्ट, कुंभ में दिखी खूबसूरत इंफ्लूएंसर भी होगी शामिल
Salman Khan के शो का दर्शक कर रहे बेसब्री से इंतजार
24 अगस्त से बिग बॉस का नया सीजन आ रहा है। इसमें टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म दोनों पर दर्शक शो का लुत्फ ले सकते है। अब तक घर में आने वाले मेहमानों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। इस बार राजनीति की थीम पर शो बना है और यही वजह है कि ऐसी चर्चा चल रही है कि कई राजनेता भी इस शो का हिस्सा हो सकते हैं। पहले भी बिग बॉस में कई नेता नजर आ चुके हैं। इसमें संजय निरुपम से लेकर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाली अर्चना गौतम, आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी एक्ट्रेस चाहत पांडे भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में दर्शकों को मिलेगा WWE का मजा! The Undertaker और Mike Tyson की एंट्री पर बड़ा अपडेट












Click it and Unblock the Notifications