बिग बॉस 19 में फरहाना किस कंटेस्टेंट की खोदेंगी कब्र?, अब शो में दिखेगा जबरदस्त हंगामा!

Bigg Boss 19 Promo: टीवी शो बिग बॉस सीजन 19 ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है। शो को शुरू हुए 1 हफ्ते हो गए हैं। पहला वीकेंड का वार भी आ चुका है। अब ये शो भी दर्शकों के बीच भी पॉपुलर हो रहा है। दर्शक भी अब शो को पसंद करने लगे हैं। सलमान ने जब से वीकेंड में सभी कंटेस्टेंट्स को समझाइश दी। इसके बाद से सभी के सभी घर में एक्टिव हो गए हैं।

पहले हफ्ते में शो के बाकी कंटेस्टेंट्स ने नीलम गिरी को टारगेट किया। जिसके बाद अब नीलम शो में अपनी दमदार वापसी करने के लिए हर मुद्दे में आवाज उठाती हुई नजर आती हैं। इसका उदाहरण हाल ही के प्रोमो में देखा गया।

Bigg Boss 19 latest news

बिग बॉस के मेकर्स ने हाल ही एक नया प्रोमो जारी किया गया। जिसमें नीलम गिरी और फरहाना भट्ट के बीच तनातनी देखने को मिली। फरहाना नीलम को कुछ कहती हैं। जिसके बाद वो ऊंची आवाज में बात करने लगती हैं। फरहाना बातों ही बातों में नीलम को कुनिका जी की चमची कहती हैं। नीलम फरहाना से कहती हैं, "जब सब अपनी राय दे रहे हैं तो मैं क्यों नहीं?" इसके जवाब में फरहाना ने कहा, "जवाब देने को कहा है फालतू बकवास करने को नहीं।"

लेकिन असली सीन तो तब शुरू होता है जब फरहाना को आंड़े हाथ बसीर लेते हैं। वो फरहाना का बिस्तर और कई चीजें घर के स्वीमिंग पूल में फेक देती हैं। बसीर अली ने फरहाना को 'तमीज में रहने' के लिए कहते हैं। जिससे फरहाना को गुस्सा आ जाता है। फिर दोनों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई। तब फरहाना कहती हैं तेरी कब्र खोदूंगी। नए प्रोमो को देखने के बाद ये समझ आ रहा है कि नया एपिसोड धमाकेदार होने वाला है। इस बार फिर से बसीर और फरहाना की लड़ाई देखने को मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+