Bigg Boss 18: नॉमिनेश में विवियन डिसेना करेंगे रजत दलाल को सीधा, श्रुतिका अर्जुन को भी दुश्मनी पड़ेगी भारी!
Bigg Boss 18 Nomination Task week 5: बिग बॉस 18 अब अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच रहा है। शो में सभी कंटेस्टेंट्स खुलकर सामने आ रहे हैं। धीरे धीरे वो भी गेम में उतर रहे हैं, जो अब तक शांत थे। साथ ही बिग बॉस ने भी दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स घर में भेज दिए हैं। जो शुरुआत से तहलका मचाना शुरू कर चुके हैं।
हर कोई अब एक दूसरे के सामने आ रहा है। एक तरफ लोग भिड़ रहे हैं। उधर दूसरी तरफ रजत दलाल बद्तमीजी पर भी ऊतारू हो गया है। देखना ये भी है कि सलमान खान इस वीकेंड का वॉर में रजत की क्लास लगाते हैं या नहीं। वहीं, विवियन और चाहत भी आमने सामने हैं। इन सबके बीच शो में नॉमिनेशन टास्क सामने आ गया है।

विवियन लेंगे बदला
इस बार टाइम गॉड विवियन डिसेना हैं, तो बिग बॉस ने उन्हें ही नॉमिनेशन की जिम्मेदारी दी है। यूं भी कह सकते हैं कि उन्हें खास पावर मिली है। नॉमिनेशन का नया प्रोमो सामने आया है। इसमें विवियन घर के 4 सदस्यों को नॉमिनेट करते हैं। इसमें रजत दलाल, श्रुतिका, करणवीर मेहरा और चाहत पांडेय को भी नॉमिनेट करते हैं। इसके बाद फिर वो हमेशा की तरह बुरा मान जाती हैं और विवियन के घमंड टूटने की बात करती हैं। साथ ही इस दौरान विवियन ने ये भी माना कि एलिस, ईशा और अविनाश यानी 4 लोगों का ग्रुप है और ओरिजनल है। इसका मतलब अब वो खुलकर सामने आ रहे हैं।
देखना ये है कि शो से कौन बाहर जाता है। जिसको कम वोट मिलते हैं वो या फिर बिग बॉस कोई ट्विस्ट ला देते हैं। ख़ैर अब बिग बॉस 18 और भी रोमांचित होते जा रहा है। बिग बॉस 18 की अपडेट के लिए पढ़ते रहिए oneindia hindi।












Click it and Unblock the Notifications