अविनाश मिश्रा से फ्लर्ट के आरोप में कशिश कपूर को सलमान खान ने सुनाई खरी-खोटी, अब फैंस हुए नाराज
Bigg Boss 18: होस्ट सलमान खान का शो 'बिग बॉस 18' अपने फिनाले के करीब आ रहा है। इसके साथ ही ये और भी मजेदार होता जा रहा है। घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के बीच में लगातार समीकरण बदल रहे हैं। जबकि शो में बस कुछ हफ़्ते ही बचे हैं। बीता वीकेंड का वार एपिसोड सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है।
इस एपिसोड में सलमान खान ने कशिश कपूर को अविनाश से फ़्लर्टिंग करने के आरोपों पर फटकार लगाई। यहां तक की सलमान ने कशिश को कुछ बोलने का भी समय नहीं दिया। सलमान और दूसरे कंटेस्टेंट्स दोनों को ऐसा लगा कि कशिश अपने गेमप्ले के लिए अविनाश मिश्रा का यूज करना चाह रही हैं।

बीते हफ्ते हुए नॉमिनेशन टास्क में अविनाश ने कशिश पर आरोप लगाया कि वह उसके साथ रोमांटिक एंगल बनाने आईं थी। इस आरोप के चलते कशिश ने अविनाश को 'वुमेनाइजर' करार दिया। वीकेंड का वार एपिसोड में इस मुद्दे को हाईलाइट किया गया, जहां सलमान खान ने कशिश की बजाय अविनाश मिश्रा का सपोर्ट किया। ये बात कशिश के फैंस को पसंद नहीं आई। उनका कहना है कि सलमान और बाकी घर वालों ने कशिश को मिलकर निशाना बनाया है।
साथ ही यूजर्स ने शो के मेकर्स पर भी कंटेस्टेंट्स के साथ पक्षपात करने का भी आरोप लगाया है। उनका ये भी मानना है कि शो निष्पकक्ष नहीं है। ख़ैर, पिछले हफ़्ते सारा अरफ़ीन खान कम वोट मिलने के कारण घर से बाहर हो गईं। पिछले कई समय से उन्हें घरवाले बाहर निकालना चाह रहे थे। नए प्रोमो में बिग बॉस के घर में एक दिलचस्प नॉमिनेशन टास्क भी दिखाया गया है। इस टास्क के दौरान, बिग बॉस ने घोषणा की कि कुछ कंटेस्टेंट्स के असली चेहरे सामने आएंगे। 'हिफाजत का स्तंभ' की शुरुआत हुई, जिसमें घर के सदस्य दीवार पर फोटो लगाकर एक-दूसरे को नॉमिनेट करते हैं। प्रोमो के मुताबिक नॉमिनेशन टास्क में रजत दलाल और ईशा सिंह को इस बार निशाना बनाया गया है। अब धीरे धीरे बिग बॉस में ट्विस्ट एंड टर्न आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications