Weekend Ka Vaar: सलमान खान ने दोस्त शिल्पा और करण वीर को बताया देवी-देवता, नेशनल टीवी पर उतारी आरती!
Bigg Boss 18 Weekend Ka War: इस हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड शनिवार और रविवार को आएगा। खबरें हैं कि इस हफ्ते रवि किशन अपना सेगमेंट नहीं होस्ट करेंगे। इस हफ्ते घर में काफी कुछ हुआ, कभी बवाल तो कभी धोखेबाजी। ऐसा एपिसोड में देखा गया और सोशल मीडिया पर भी ऐसा ही रिएक्शन है। घर के कुछ सदस्य आपस में ही एक दूसरे को पसंद नहीं करते।
बिग बॉस के घर से इस हफ्ते दो कंटेस्टेंट्स को निकलना था। ऐसे में अदिति मिस्त्री और तजिंदर पाल सिंह बग्गा बाहर हो गए हैं। शिल्पा ने फिर करण वीर को धोखा दिया था टाइम गॉड के समय। इसके बाद उनसे हर कोई नाराज था। इस बार भी उन्होंने करण की जगह अविनाश को सपोर्ट किया। वीकेंड के वार में सलमान सबसे पहले इसी मुद्दे को उठाते हुए नजर आएंगे।

आप गलत शो में हो
वीकेंड का वार से जुड़ा हुआ एक प्रोमो वीडियो सामने आया है। इसमें सलमान पहले शिल्पा और फिर करण वीर पर निशाना साधते आए हैं। सलमान ने शिल्पा से कहा कि "आपके रिश्तों का जो कंफ्यूजन है, आपके फेवरेट करण हैं या विवियन हैं। करण बर्दाश्त करने की एक लिमिट होती है। मुझे लगता है कि वो खत्म होने जा रहा है। ये जो शिल्पा का फैसला था, वो ईशा के लिए ज्यादा था या करण के खिलाफ। शिल्पा के इस फैसले से करण को बहुत बुरा महसूस हुआ, निराश हो गए। क्योंकि एक और बार शिल्पा ने उन्हें धोखा दिया।" इन सब बातों पर करण वीर ने कहा, "जी हां, उस वक्त बहुत बुरा महसूस किया था। बुरा भी लगा था मुझे। उनके लिए दोस्ती सबसे ऊपर नहीं है। उनके लिए उनका ग्रेटिट्यूड और शब्द ऊपर थ। तो जब वो दोस्ती ऊपर नहीं रख रही हैं तो मैं उनको दोस्त नहीं मानूंगा।"
#WeekendKaVaar Promo - Salman schools Shilpa Shirodkar and Karanveerpic.twitter.com/eABgV7KbHR
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) November 29, 2024
देवी और देवता...
सलमान इसके बाद कहते हैं कि आप दोनों एक रेस में हो। महानता के रेस में, ये जो आपका माइंडसेट है कि दिखा दूंगा। लेकिन यार आप उसपर टिक नहीं पाते हो। ये वाला छोड़ो, जाने दो यार। फिर आप गलत शो में हो। इतने में सलमान थोड़ा गुस्सा होते हैं और शिल्पा-करण की आरती ऊतारने लगते हैं। साथ ही देवी और देवता कहते हैं। ये सच में बिग बॉस का 'घर एक मंदिर' है।












Click it and Unblock the Notifications