14 सालों से बिग बॉस होस्ट कर रहे हैं सलमान खान, शाहरुख खान से लेकर संजय तक को पसंद है भाईजान की होस्टिंग

Bigg Boss 18: सलमान खान फिल्म के अलावा टीवी में भी अपनी दमदार पहचान बनाई है। उनका द्वारा होस्ट किए जाना वाला शो बिग बॉस उनकी वजह से भी टीआरपी में रहता है। सीजन 4 से इस शो की मेजबानी करते हुए, सलमान ने अपनी करिश्माई उपस्थिति, तीखे हास्य और आकर्षक अंदाज से शो को नया जीवन दिया है। हर साल बिग बॉस में सलमान खान का अलग रूप देखने को मिलता है।

सलमान की होस्टिंग को दर्शक से लेकर सेलेब्स भी पसंद करते हैं। इस लिस्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं कि सलमान ने अपनी होस्टिंग से किन सेलेब्स को अपना मुरीद किया है। पढ़िए ये पूरा आर्टिकल।

bigg boss 18

शाहरुख खान
शाहरुख खान ने सलमान के शो बिग बॉस के सीजन 12 के वीकेंड का वार एपिसोड में नजर आए थे। इसमें वह सलमान के होस्टिंग की तारीफ करते दिखे। शाहरुख ने सलमान को "जबरदस्त होस्ट" कहकर उनके अनोखे अंदाज की प्रशंसा की। उन्होंने सलमान की सहजता और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता को सराहा और कहा कि सलमान की तरह कोई और होस्टिंग नहीं कर सकता।

अनिल कपूर
अनिल कपूर ने बिग बॉस ओटीटी 3 होस्ट किया था। इस दौरान उन्होंने भी सलमान के योगदान को सराहा था। अनिल ने कहा था कि सलमान का करिश्मा और उनकी होस्टिंग की स्टाइल बेजोड़ है। उन्होंने कहा, वह अपराजेय हैं और मैं भी।

संजय दत्त
संजय दत्त और सलमान खान ने बिग बॉस सीजन 5 साथ में होस्ट किया था। सलमान का संजय के साथ बड़े भाई का रिश्ता है। ऐसा वो कई बार बोलते नजर आए हैं। तो उनकी जोड़ी ने शो को और भी खास बना दिया। संजय ने सलमान को "सबसे बेहतरीन होस्ट" कहा और यह भी स्वीकार किया कि सलमान की वजह से ही वह खुद को ज्यादा आत्मविश्वासी महसूस कर सके। उन्होंने बताया कि सलमान ने उनके साथ काम करना आसान बना दिया, जिससे शो का अनुभव और भी बेहतर हो गया।

अरशद वारसी
बिग बॉस को सबसे पहले अरशद वारसी ने होस्ट किया था। सीजन 1 के होस्ट अरशद वारसी ने भी सलमान के होस्टिंग कौशल की तारीफ की। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि सलमान खान बिग बॉस के लिए सबसे सही चुनाव हैं। उनकी जगह कोई और नहीं ले सकता। इस शो को सलमान जैसे 'दबंग' की जरूरत है।"

बता दें, बिग बॉस अब सीजन 18 में पहुंच गया है। 19 जनवरी को इस सीजन का फिनाले भी है। अब देखना है कि बिग बॉस 18 की ट्रॉफी किसके नाम होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+