Karan Veer Mehra vs Vivian Dsena: नॉमिनेशन के पहले करण और विवियन के असली चेहरे आएंगे सामने, देखें प्रोमो
Karan Veer Mehra vs Vivian Dsena: टीवी का सबसे फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' अब फिनाले के नजदीक पहुंच रहा है। जितना करीब ये शो फिनाले के करीब आ रहा है, उतना ही इसमें बदलाव भी आ रहे हैं। बीते दिन घर से सारा अरफीन खान घर से बेघर हुईं। इस एपिसोड में करण और विवियन के बीच भी कहासुनी हुई।
अब हाल ही में बिग बॉस के सोशल मीडिया अकाउंटर से एक प्रोमो शेयर किया गया है। इसमें करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना आपस में बैठकर बातें कर रहे हैं। जिसमें दोनों दोस्ती और अपने रिश्ते पर बातें करते हुए नजर आ रहे हैं।

इस प्रोमो में विवियन डीसेना करण वीर मेहरा से उनकी दोस्ती के बारे में सवाल करते हैं। वे कहते हैं, "मेरी दोस्ती की परिभाषा क्या है, किसी इंसान को अपने दिल में रखना। हमारी इंडस्ट्री (फिल्म और टीवी) में बहुत कम दोस्त बनते हैं, जिसमें एक तू भी है। अब खुद बता कि पूरे सीजन में मेरे पीठ पीछे क्या कहा है।" करण इस पर जोर देते हुए कहते हैं कि वे विवियन के सामने हमेशा खुलकर बोलते रहे हैं, "ऐसा कुछ भी नहीं है जो मैंने आपके सामने न कहा हो।" इसके बाद दोनों लंबे समय तक बात करते हुए दिखे। हालांकि दोनों के बीच में क्या बात होगी ये पूरा एपिसोड देखने के बाद पता चलेगा।
इसी प्रोमो में बिग बॉस के घर में एक दिलचस्प नॉमिनेशन टास्क भी दिखाया गया है। इस टास्क के दौरान, बिग बॉस ने घोषणा की कि कुछ कंटेस्टेंट्स के असली चेहरे सामने आएंगे। 'हिफाजत का स्तंभ' की शुरुआत हुई, जिसमें घर के सदस्य दीवार पर फोटो लगाकर एक-दूसरे को नॉमिनेट करते हैं। प्रोमो के मुताबिक नॉमिनेशन टास्क में रजत दलाल और ईशा सिंह को इस बार निशाना बनाया गया है। अब धीरे धीरे बिग बॉस में ट्विस्ट एंड टर्न आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications