Bigg boss 17 Finale: फिनाले में नहीं पहुंचे अनुराग डोभाल, कृष्णा-भारती ने की कंटेस्टेंट्स की टांग खिंचाई

Bigg Boss 17 Grand Finale News: बिग बॉस 17 के ग्रैंड फिनाले की शुरुआत में भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक नजर आ रहे हैं। दोनों घरवालों की खूब टांग खिंचाई कर रहे हैं। कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह की कॉमेडी से सभी लोग खूब हंसते नजर आ रहे हैं। शो में अनुराग डोभाल भी नजर आए थे। उन्होंने शो में रहते हुए भी और शो से बाहर आने के बाद भी बिग बॉस पर काफी इल्जाम लगाए थे, पर अब अनुराग बिग बॉस के फिनाले में नजर नहीं आ रहे हैं।

फिनाले में दिखी विक्की-नील में तकरार
बिग बॉस 17 में विक्की जैन और नील भट्ट के बीच में काफी झगड़ा हुआ था। शो में दोनों की शुरू में तो काफी बनी थी, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच खूब अनबन हुई। अब फिनाले में भी दोनों के बीच में काफी तकरार देखने को मिली।

anurag dobhal

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की लड़ाई
इस बार शो में कंटेस्टेंट्स की पर्सनल लाइफ की काफी चर्चा हुई। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन जैसे कपल शो में अपनी लड़ाई को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहे। वहीं ईशा मालवीय अपनी लव लाइफ की वजह से शो में छाई रहीं। शो में ईशा ने एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार के साथ एंट्री ली थी। फिर कुछ दिनों बाद शो में ईशा के वर्तमान बॉयफ्रेंड समर्थ जुरैल ने एंट्री ली, जिसके बाद उनकी कहानी ही बदल गई थी।

मुनव्वर फारुकी पर लगे कई आरोप
इसके अलावा कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी भी अपनी लव लाइफ की वजह से शो में छाए रहे। शो में आयशा खान ने वाइल्ड कार्ड एंट्री लेते ही मुनव्वर फारुकी पर कई संगीन आरोप लगाए। उन्होंने मुनव्वर पर टू-टाइमिंग के इल्जाम लगाए। शो में काफी हंगामा हुआ। आखिर में मुनव्वर ने अपनी गलती भी मान ली। शो में उनकी जर्नी काफी उतार-चढ़ाव से भरी रही।

अरुण महाशेट्टी और सनी आर्या की दोस्ती
इसके अलावा बिग बॉस में अरुण महाशेट्टी और सनी आर्या के बीच में दोस्ती वाला बॉन्ड भी देखा गया था। ये इस शो की पहली और आखिरी प्योर बॉन्डिंग थी। फैंस ने भी दोनों की दोस्ती को पसंद किया था। हालांकि, सनी आर्या बीच शो से ही बाहर हो गए थे। उनके ऊपर अभिषेक संग हाथापाई करने का इल्जाम था, जिस वजह से बिग बॉस ने उन्हें बाहर कर दिया था। अब देखना ये है कि जनता किसे शो का विनर चुनती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+