Bigg Boss 17 Grand Finale: अंकिता-विक्की का रोमांस, ईशा-समर्थ का जबर डांस, फिनाले से पहले देखें आखिरी झलक
Bigg Boss 17 Grand Finale News: 'बिग बॉस 17' का ग्रैंड फिनाले थोड़ी ही देर में शुरू होने वाला है। टॉप 5 कंटेस्टेंट्स- अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारुकी, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और अरुण माशेट्टी शो के अंतिम चरण में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। कंटेस्टेंट्स से लेकर आम जनता तक शो के विनर का नाम जानने के लिए उत्सुक नजर आ रही है।
'बिग बॉस 17' का प्रोमो
फिलहाल बिग बॉस 17 का आखिरी प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस प्रोमो वीडियो में सलमान खान दिखाई दे रहे हैं और उनके साथ-साथ भारती सिंह और उनके पति हर्ष, अब्दु रोजिक और कई सारे मेहमान स्टेज पर नजर आ रहे हैं। सभी लोग खूब मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।

अंकिता-विक्की का रोमांटिक डांस
इसके बाद तहलका-अरुण, अभिषेक, ईशा और समर्थ से लेकर मन्नारा चोपड़ा और विक्की-अंकिता के डांस परफॉर्मेंसेज की भी एक झलक दिखाई दे रही है। उसके बाद प्रोमो में ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट भी रोमांटिक डांस करते हुए दिखाई देते हैं।
पांचों फाइनलिस्ट्स की झलक
वीडियो के लास्ट में पांचों फाइनलिस्ट्स की झलक मिलती है। इसमें मन्नारा चोपड़ा, अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारुकी और अरुण माशेट्टी आपस में ट्रॉफी के लिए टक्कर लेते दिखाई दे रहे हैं। चारों की आंखों में विनर बनने की ललक नजर आ रही है।
Promo #BiggBoss17
GRAND FINALE pic.twitter.com/r0gNRbIC6p
— The Khabri (@TheKhabriTweets) January 27, 2024
कब और कहां देखें 'बिग बॉस 17' का फिनाले
प्रोमो के बिल्कुल लास्ट में 'बिग बॉस 17' की ट्रॉफी की झलक दिखाई देती है, जो आज रात तय हो जाएगा कि किसे मिलेगी। आपको बता दें कि आप 'बिग बॉस 17' का ग्रैंड फिनाले आप आज शाम 6 बजे से जियो सिनेमा और कलर्स चैनल पर देख सकते हैं। वहीं से आपको वोटिंग की जानकारी भी मिल जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications