'बिग बॉस 17' फेम आयशा खान की चमकी किस्मत, मुनव्वर फारूकी पर आरोप लगाने के बाद अब मिला ऐसा काम
Ayesha Khan: टीवी के फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के 17वें सीजन में बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं आयशा खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि बिग बॉस के बाद अब आयशा खान फिल्म में नजर आने वाली हैं। बिग बॉस 17 में नजर आए स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी पर अपने रिश्ते को लेकर आयशा खान ने कई तरह के आरोप लगाए थे।
आयशा खान को मिली फिल्म
अब एक बार फिर से आयशा खान सोशल मीडिया पर छा गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयशा खान बहुत जल्द मलयालम फिल्मों के फेमस एक्टर दुलकर सलमान के साथ नजर आने वाली हैं। कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही फिल्म 'लकी बस्खर' दिखाई देंगे।

दुलकर सलमान के साथ नजर आएंगी आयशा
आपको बता दें कि 'लकी बस्खर' एक तेलुगू फिल्म है और अपनी इस फिल्म को लेकर आयशा खान बहुत ही उत्साहित हैं। आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, अपनी इस फिल्म को लेकर बात करते हुए आयशा खान ने कहा है- मुझे अपने साउथ इंडियन फैंस से जो प्यार मिला है वह जबरदस्त है और ये कुछ ऐसा है जिसे मैं हमेशा याद रखूंगी। मैं हमेशा खुद को बेहतर करने की कोशिश करती रहूंगी।
मुनव्वर फारूकी के साथ कॉन्ट्रोवर्सी को लकर थीं चर्चा में
'बिग बॉस 17' के दौरान आयशा खान तब काफी चर्चा में रहीं जब मुनव्वर फारूकी ने उन्हें नॉमिनेट किया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने मुनव्वर के खिलाफ ऐसे आरोप लगाए थे कि घरवाले और दर्शक भी हैरान हो गए थे। आयशा खान ने अपने आरोपों में कहा कि मुनव्वर ने अपनी एक्स वाइफ को धोखा दिया था।
मुनव्वर फारूकी पर लगाए थे ऐसे आरोप
आयशा खान ने कहा था कि मुनव्वर फारूकी एक साथ एक टाइम पर कई लड़कियों के साथ रिलेशनशिप रखते हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि शो में आने से पहले मुनव्वर फारूकी ने एक और लड़की से शादी का वादा किया था। आयशा खान के इन खुलासों ने सबको हैरान कर दिया था और मुनव्वर भी शो में काफी दिन तक परेशान रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications