Bigg Boss 17 Highlights: सलमान ने अंकिता की सास और जेठानी को लगाई फटकार, शो से बाहर हुईं आयशा खान

Bigg Boss 17 Highlights: बिग बॉस 17 के बीते एपिसोड में काफी ड्रामा देखने को मिला। शो के होस्ट सलमान खान ने अंकिता लोखंडे की इमेज साफ करने के लिए उनकी सास और जेठानी की क्लास लगाई। इसके अलावा सलमान खान ने विक्की जैन को उनकी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखने की सलाह दी। वहीं दूसरी तरफ बिग-बॉस के घर से आयशा खान बेघर हो गईं।

बिग-बॉस 17 के आखिरी वीकेंड के वॉर की शुरूआत एलिमिनेशन राउंड से हुई। ऑडियंस के वोटिंग के आधार पर जिसे सबसे ज्यादा कम वोट मिले थे वो आयशा खान थीं। ऐसे में उन्हें शो से बेघर कर दिया गया। आयशा के जाने से अंकिता लोखंडे काफी इमोशनल हो जाती हैं। लेकिन अब घर से एक और सदस्य का नॉमिनेशन होना बाकी है। जो कि आज यानि रविवार को होगा।

bigg boss 17

आयशा खान के जाने के बाद सलमान खान ने एक-एककर हर किसी की क्लास लगाई। सबसे पहले विक्की जैन की भाभी आती हैं और उनसे सलमान खान पूछते हैं कि, उनकी सास क्यों नहीं आईं? वह कहती हैं कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। इसके बाद सलमान उन पर तंज कसते हैं कि अंकिता के बारे में बोलने में मीडिया के सामने तो वह जरा भी नहीं थकी। इसके बाद उनकी भाभी अपनी सास का बचाव करती हुई नजर आई। तभी सलमान कहते हैं कि इस शो में विक्की केवल अंकिता की वजह से आए हैं।

इसके बाद सलमान खान यहीं नहीं रुके उन्होंने विक्की के परिवार की सोच को रूढ़िवादी बताया। वहीं भाईजान विक्की से कहते हैं कि वह अपने और अंकिता के मामले में परिवार को शामिल ना करें तो ये उनकी मैरिड लाइफ के लिए बेहतर होगा। वहीं अभिषेक की मां और ईशा मालवीय के पिता की सलमान ने बच्चों संग गलत व्यवहार को लेकर क्लास लगाई।

इसके अलावा बिग-बॉस 17 में शाहिद कपूर और कृति सेनन का स्वागत किया गया। दोनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को प्रमोट करने पहुंचे। इस दौरान दोनों ने शो में सभी कंटेस्टेंट्स के साथ खूब मस्ती की और ढेर सारे सवाल किए। अब रविवार यानि आज के एपिसोड में एक और कंटेस्टेंट शो से बाहर होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+