Bigg Boss 17 Highlights in Hindi: अंकिता-विक्की की गंदी लड़ाई, नॉमिनेशन टास्क में नमक-मिर्च लगाकर किया टॉर्चर
Bigg Boss 17 Episode Day 95: 'बिग बॉस 17' में इस समय घरवाले एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने में लगे हुए हैं। शो के ग्रैंड फिनाले से पहले ही घरवालों का असली चेहरा सबके सामने आ रहा है। कंटेस्टेंट्स एक दूसरे के लड़ाई-झगड़ा करते नजर आ रहे हैं। समर्थ जुरैल घर से बेघर होते ही ईशा बुरी तरह से रोती हुई नजर आई थीं। वहीं दूसरी तरफ अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन के बीच काफी बड़ा झगड़ा हुआ था।
बिग बॉस ने सभी घरवालों को किया नॉमिनेट
शो के बीते एपिसोड में अंकिता और विक्की के बीच और भी ज्यादा घमासान हुई। अब 'टिकट टू फिनाले' वीक शुरू हो चुका है। इसके लिए घर में एक टास्क करवाया गया। इसमें जो विनर होगा, वह शो का पहना फाइनलिस्ट बनेगा। वहीं नॉमिनेशन टास्क भी हुआ जिसके लिए घर में बचे 8 लोगों को दो टीमों में बांटा गया था। दरअसल इस बार बिग बॉस ने नॉमिनेशन में ट्विस्ट लाते हुए पूरे घर को ही नॉमिनेट कर दिया है।

अंकिता और विक्की की गंदी लड़ाई
एपिसोड शुरू होते ही अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन के बीच में बड़ी लड़ाई हो जाती है। विक्की अपनी पत्नी अंकिता से पूछते हैं कि उन्हें क्या दिक्कत है। वह ऐसे क्यों बिहेव कर रही हैं। अंकिता बोलती हैं कि वह इन्सिक्योर हैं। अंकिता कहती हैं- आप 24 घंटे मन्नारा चोपड़ा के साथ रहते हैं। इस पर विक्की भड़क जाते हैं और बोलते हैं कि वह उनका मुंह न खुलवाएं।
विक्की जैन ने उठाई सुशांत सिंह राजपूत की बात
विक्की अपनी पत्नी अंकिता से बोलते हैं कि उन्होंने उन्हें सुशांत के टाइम भी सपोर्ट किया था। इसके बाद विक्की पत्नी अंकिता से पूछते हैं कि वह शादी के बाद कब एक दिन भी दोस्तों के साथ गए। कब उन्हें चीट किया या कब वुमनाइजर वाले काम किए। विक्की कहते हैं- मैं जिंदगी भर ऐसे कैसे जीऊंगा? आपकी सबसे दोस्ती और बॉन्ड हो लेकिन मैं किसी से बात न करूं।
अंकिता ने विक्की जैन से मांगी माफी
इस पर अंकिता बोलती हैं कि वह ऐसा कुछ नहीं बोल रही हैं। फिर वह विक्की से कहती हैं कि उन्हें अकेला छोड़ दें। विक्की बोलते हैं कि अब वह कभी उनसे बात नहीं करेंगे। थोड़ी देर बाद अंकिता अपने पति विक्की के पास जाती हैं और उनसे माफी मांगती हैं। अंकिता कहती हैं कि वह उनके लिए पजेसिव हैं। उन्हें विक्की को किसी और के साथ देख इनसिक्योरिटी होती है। यह उनके प्यार करने का तरीका है।
अंकिता ने ईशा को बताई दिल की बात
अंकिता फिर ईशा से कहती हैं- कभी-कभी लाइफ में इतना कुछ हुआ होता है न कि आप ऐसे हो जाते हो। लगता है कि चला न जाए। ऐसी चीजें होती हैं, जब डर होता है खोने का। अतीत में ऐसा रिलेशनशिप रहा, जिसमें मैंने दिया, दिया और बस दिया। लेकिन जब लेने की बारी आई, तो वो मिला नहीं। मैं उसी का बैगेज लेकर चल रही हूं, जिससे विक्की को प्रॉब्लम हो रही है।
नॉमिनेशन टास्क में घरवाले हुए टॉर्चर
घर में नॉमिनेशन टास्क शुरू होता है। मन्नारा और मुनव्वर पर विक्की जैन और ईशा मालवीय कभी मिर्च, कभी मसाले तो कभी बाकी चीजें लगाने लगते हैं। खूब हो-हल्ला मचने लगता है और सभी लोग टॉर्चर होते हैं। वहीं आंख में मिर्ची जाने से अरुण और अभिषेक बुरी तरह चिल्लाते लगते हैं। विक्की, ईशा और आयशा ने मिलकर कभी नमक तो कभी मिर्च और कभी साबुन का पानी डालकर अभिषेक, अरुण, मन्नारा और मुनव्वर को काफी परेशान किया।












Click it and Unblock the Notifications