Bigg Boss 17 Highlights: मन्नारा और आयशा की हुई तीखी बहस, बीच में आए मुनव्वर तो एक्ट्रेस हुईं बेहोश
Bigg boss 17 Highlights: बिग-बॉस 17 में आखिरी तक जाने के लिए हर कोई अपना गेम बचाने के लिए कोशिश में जुटा है। बीते एपिसोड में मुनव्वर फारुकी और आयशा खान के रिश्ते को लेकर खुद सलमान खान कंफ्यूज नजर आए। एक्टर ने कहा कि शो में आने से पहले उन्होंने मुनव्वर पर कई तरह के आरोप लगाए थे लेकिन अब शो में आने के बाद वह मुनव्वर से बहुत प्यार से क्यों बात कर रही हैं। इसके अलावा मुनव्वर फारुकी और मन्नारा चोपड़ा के बीच जबरदस्त लड़ाई हुई।
शो में ईशा ने मुनव्वर फारुकी पर इल्जाम लगाया कि जैसे एक गर्लफ्रेंड को ट्रीट किया जाता है वैसे ही वह आयशा को कर रहे हैं। वहीं ऐश्वर्या ने आयशा के सामने कहा कि इन दोनों का रिश्ता उन्हें फेक लग रहा है। इसके अलावा विक्की जैन मन्नारा को भड़काते हैं कि अब उनकी कोई वैल्यू नहीं रही। वहीं विक्की सभी घरवालों के साथ मुनव्वर और आयशा की बुराई करते हैं।

विक्की जैन की इस बात के बाद मन्नारा आयशा से बात करती हैं कि बीच में मुनव्वर आ जाते हैं और फिर दोनों का झगड़ा हो जाता है और मन्नारा रोने लगती हैं। मन्नारा ने मुनव्वर को समझाया कि जैसा हो रहा है, वैसा होने दो। गो विद द फ्लो। हालांकि मुनव्वर इस बात को इग्नोर करते हैं और वह आयशा को समझाते हैं कि, वह उन्हें ज्यादा जानते हैं।
इसके बाद जब मुनव्वर से आयशा ने पूछा तो उन्हें उनका बर्थडे याद नहीं था। इस पर आयशा नाराज हो गईं और रोने लगती हैं तभी मुनव्वर उन्हें समझाते हुए नजर आए। इसके बाद मन्नरा काफी परेशान दिखीं वह अभिषेक से कहती हैं कि ये सब क्या हो रहा है समझ नहीं आ रहा। तभी बीच में अंकिता आती हैं और मन्नारा से कहती हैं तुम्हें वह इग्नोर कर रहा है। मुनव्वर पर यकीन मत करो वो अपने मन की बातें अपने तक रखता है।
इसके बाद शो में आयशा खान की अचानक तबियत बिगड़ गई और वह बेहोश हो जाती हैं। ये देखकर सभी घरवाले घबरा जाते हैं। वहीं मुनव्वर के आव-भाव देखकर सभी को लगने लगता है कि वह फिर से आयशा की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। उधर अंकिता मन्नारा से कहती हैं कि मुनव्वर जो पहले था वह वैसा नहीं रहा काफी बदल गया है।












Click it and Unblock the Notifications