Bigg Boss 17 Highlights: घर से बेघर हुईं सना रईस खान, बिग-बॉस में हुई इस कंटेस्टेंट की वाइल्ड कार्ड एंट्री
Bigg Boss 17 Highlights: बिग-बॉस के वीकेंड के वॉर एपिसोड काफी दिलचस्प रहा। जहां सलमान खान ने एक तरफ सभी घरवालों की क्लास लगाई और अभिषेक से सॉरी बुलवाया। वहीं सना घर से बेघर हो गईं। जिसके कारण सभी घरवाले काफी इमोशनल हो गए। इसके बाद घर में नए कंटेस्टेंट ऑरा की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई। जिसका सलमान खान ने दिल खोलकर स्वागत किया। आइए जानते हैं कि बीते एपिसोड में क्या-क्या हुआ।
हर एपिसोड के साथ-साथ बिग बॉस का शो काफी मजेदार होता जा रहा है। सभी कंटेस्टेंट्स घर में ड्रामा कर फैंस को खूब एंटरटेन कर रहे हैं। सलमान खान ने वीकेंड के वॉर में अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा और ईशा मालवीय की जमकर क्लास लगाई और उन्होंने सभी की पोल पट्टी खोली।

सलमान खान ने अभिषेक और ईशा के बीच हुए झगड़े की पोल खोली। अभिषेक ने ईशा के कैरेक्टर पर उंगली उठाई थी। इतना ही नहीं उन्होंने गुस्से में भद्दी टिप्पणी भी की। ऐसे में सलमान खान ने गुस्से में अभिषेक से कहा, अगर शो में सबसे नकली प्रतियोगी का अवॉर्ड दिया जाए तो ये अभिषेक कुमार को सबसे पहले मिलेगा। वहीं सलमान ने ईशा से कहा, चाहे वह कितना भी रोएं, चिल्लाएं वह सांत्वना देने से पीछे नहीं हटेंगी।
बाद में अभिषेक कुमार सलमान खान की बातें सुनकर रोने लगते हैं और उन्होंने अपनी इस हरकत के लिए सॉरी बोला। इसके अलावा सलमान ने बोला कि इस घर में सबसे ज्यादा जो लोग क्लियर हैं वह है मन्नारा चोपड़ा और अंकिता लोखंडे। दोनों ही जानते हैं कि वह एक दूसरे को पसंद नहीं करते।
शो के आखिरी में सना रईस खान घर से बेघर हो गईं। ये सुनकर हर कोई हैरान था। फैंस को उनका गेम काफी पसंद आ रहा था ऐसे में उनके जाने से सभी लोग नाराज हैं। वहीं मन्नारा चोपड़ा सना के जाने से काफी इमोशनल हो गईँ। इसके अलावा बिग-बॉ 17 में नए कंटेस्टेंट की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई। जो कि एक पॉप स्टार ऑरा हैं। इनके साथ सलमान खान ने खूब मस्ती की और जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सलमान ऑरा को हिंदी सिखाते हुए नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications