Bigg Boss 17 Highlights in Hindi: सलमान खान ने लगाई मन्नारा चोपड़ा की क्लास, अभिषेक कुमार को भी पड़ी खूब डांट
Bigg Boss 17 Episode Day 54: बिग बॉस 17 इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। घरवालों ने एक दूसरे से लड़ाई-झगड़ा जारी रखा है। सभी कंटेस्टेंट्स इस समय अपना अपना गेम खेल रहे हैं और अपना असली रंग दिखाना शुरू कर चुके हैं। इस बार का शुक्रवार का वार काफी धमाकेदार रहा। बीते एपिसोड में सलमान खान ने घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट की जमकर क्लास लगाई है। सलमान खान ने मन्रारा चोपड़ा और अभिषेक कुमार पर जमकर गुस्सा उतारा है।
सलमान खान ने लगाई घरवालों की क्लास
शुक्रवार का वार एपिसोड में सलमान खान ने अभिषेक कुमार को घर का सबसे नकली कंटेस्टेंट बताया। उन्होंने कहा- अगर हमें शो में सीजन के सबसे नकली कंटेस्टेंट का अवॉर्ड दें तो उसके इकलौते हकदार अभिषेक ही होंगे। सलमान खान शो में ईशा के कैरेक्टर पर कीचड़ उछालने को लेकर अभिषेक कुमार पर बरसते नजर आए। उन्होंने कहा कि अगर अभिषेक ने ये सब उनके सामने कहा होता तो वो उन्हें निचोड़कर रख देते।

मन्नारा को सलमान खान ने जमकर लताड़ा
सलमान खान ने एपिसोड में ईशा मालवीय से भी बात की। उन्होंने ईशा को सलाह दी कि अब अभिषेक रोएं, पीटे या तोड़-फोड़ करें, उन्हें उनके पास नहीं जाना है। इसके अलावा सलमान खान ने मनारा चोपड़ा को भी खूब खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि मन्नारा ने उन्हें काफी नाराज किया है। उन्होंने मन्नारा के बारे में ऐसा नहीं सोचा था।
सलमान खान ने मन्नारा से कह दी ऐसी बात
मन्नारा चोपड़ा पर गुस्सा करते हुए सलमना खान ने कहा- मैं तुमसे बहुत परेशान हूं मन्नारा। तुम कोई लाडली गुड़िया नहीं हो। मुनव्वर ये आपकी जिम्मेदारी नहीं है, इसके दिमाग में कुछ नहीं आएगा। तुम सबको बोलती हो कि मैं किसी पर भरोसा नहीं कर सकती हूं, तो तुम पर कौन भरोसा करेगा।
सलमान खान ने मुनव्वर फारूकी को समझायी ये बात
इसके बाद सलमान खान से मुनव्वर फारुकी कहते हैं- मैं इसको समझा चुका हूं। इस पर सलमान खान मुनव्वर को कहते हैं- ये आपकी जिम्मेदारी नहीं है। मन्नारा के दिमाग में कुछ नहीं आएगा। रियलिटी चेक करते हुए और मन्नारा को समझाते हुए, सलमान ने उनके बयानों पर ताली बजाते हुए कहते हैं- मैं किसी पे भरोसा नहीं कर सकती तो तुम पर क्यों कोई भरोसा क्यों करे? ये खुद गेम खेल रही है।












Click it and Unblock the Notifications