Bigg Boss 17 Highlights in Hindi: नील भट्ट पूरे सीजन के लिए हुए नॉमिनेट, विक्की जैन से हुई तीखी बहस
Bigg Boss 17 Episode Day 44: टीवी का फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस 17 इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। बिग बॉस के घर में इस समय भरपूर रोमांच देखने को मिल रहा है। कंटेस्टेंट अपान अपान गेम खेल रहे हैं और एक दूसरे के साथ लड़ाई-झगड़ा करते नजर आ रहे हैं। बीते एपिसोड में घर में एक नया ड्रामा देखने को मिला है। विक्की जैन को एक टास्क के दौरान स्पेशल पावर मिली, जिसे उन्होंने नील भट्ट के खिलाफ इस्तेमाल कर दिया। दरअसल विक्की ने अंकिता लोखंडे का बदला लेते हुए नील भट्ट को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया है।
विक्की जैन-नील भट्ट के बीच तीखी बहस
बीते एपिसोड में दिखाया गया कि विक्की जैन, सना रईस खान, अनुराग डोभाल, सनी आर्या और अरुण अपने दिमाग के मकान में बैठे होते हैं। ऐसे में बिग बॉस दिमाग के मकान वाले से पूछते हैं कि आप सब किस सदस्य को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट करना चाहते हैं।

नील भट्ट पूरे सीजन के लिए हुए नॉमिनेट
दिमाग के मकान वाले सभी लोग एकसाथ नील भट्ट का नाम लेते हैं। वहीं विक्की जैन कहते हैं- बिग बॉस हम नील भट्ट को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट करना चाहते हैं। विक्की जैन से इस बात को सुनने के बाद नील भट्ट खडे़ होकर तालियां बजाने लगते हैं। वह कहते हैं- फट्टू है तू सबसे बड़ा फट्टू। चुन चुनकर बदला लूंगा। इसके बाद नील सभी घरवालों पर काफी भड़क जाते हैं।
अंकिता लोखंडे के साथ नील की हुई थी लड़ाई
आपको बता दें कि नील भट्ट ने अंकिता लोखंडे के साथ लड़ाई करते हुए अपना एग्रेसिव रूप दिखाया था। नील कंटेस्टेंट अंकिता पर काफी जोर-जोर से चिल्लाए थे। साथ ही उन्होंने अंकिता को नॉमिनेट भी किया था। वहीं अब नील पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट हो गए हैं।
बिग बॉस ने अनुराग डोभाल से कही ये बात
अनुराग डोभाल कंटेस्टेंट ऐश्वर्या शर्मा से कहते हैं-अंकिता जी के कॉन्ट्रैक्ट में भी लिखा है क्या कि वो कभी भी सो सकती हैं। वहीं सना कहती हैं- ये तो भेदभाव है। इसके अलावा वो अरुण के सामने कहते हैं- इन्हें ट्रॉफी दे दो, मुझे घर भेज दो। इसके बाद बिग बॉस सभी घरवालों को एक साथ बुलाते हैं और कहते हैं- अनुराग बाबा आप लगातार यहां, वहां जाकर मोहल्ले वालों के कान भरने में लगे हैं। आप करिए अपना रोना-धोना, सामने से मेरा वार भी जरूर आएगा। बिग बॉस की बात सुनने के बाद से अनुराग भी चुप नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications