Bigg Boss 17 Highlights: 'विक्की जैन के नकली हैं बाल', नील ने किया बड़ा खुलासा, सबके सामने खोली पोल
Bigg Boss 17 Highlights: बिग-बॉस 17 में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच किसी ना किसी बात को लेकर विवाद रहता है। शो में बने रहने के लिए सभी लोग तरह-तरह की कोशिश कर रहे हैं। वहीं बीते एपिसोड में मन्नारा ने मुनव्वर के साथ नाम जोड़ने के कारण उनसे बातचीत कम कर दी। तो वहीं विक्की जैन, सना, अनुराग के बीच बहस छिड़ गई।
दरअसल, बीते एपिसोड में विक्की जैन के कटे हुए बाल तहलका ने नोटिस किए। इसके बाद मन्नारा कमरे में आती है और विक्की जैन से पूछती हैं कि, आपके फेस में कुछ बदलाव लग रहे हैं। क्या आपने बाल कटवाए हैं? बस फिर क्या था सभी ने मिलकर विक्की को सेलून की मिल रही सर्विस पर मोर्चा खोला और डिमांड की उन्हें भी ये स्पेशल ट्रीटमेंट मिले।

इससे पहले अंकिता लोखंडे का हेयरकलर हुआ था। वहीं अब विक्की जैन के कटे हुए बाल देखकर सभी घरवाले बौखला गए। इसके बाद जिग्ना, अनुराग और मन्नारा साथ में बैठे और आपस में बातचीत की। सभी का कहना था कि, अगर उन दोनों को ऐसा ट्रीटमेंट मिल रहा है तो हमें क्यों नहीं। इसके बाद नील कहते हैं कि, विक्की के असली बाल नहीं हैं। उन्होंने नकली बाल लगवाए हुए हैं। यही वजह है कि, हफ्ते में उन्हें मेडिकल की जरूरत पड़ती है।
इसके बाद बिग-बॉस ने सभी कंटेस्टेंट को बुलाया और उनसे पूछा कि क्या आपको भी स्पेशल ट्रीटमेंट चाहिए? इस पर मन्नारा कहती हैं कि, अगर स्पा और हेयर वॉश होगा तो हम सहमत हैं। लेकिन बिग-बॉस ने यह भी साफ किया कि, इस बारे में कंटेस्टेंट्स ने उनसे डिमांड शो के शुरू होने से पहले की थी। खैर अब बिग-बॉस ने अंकिता और विक्की की ये सर्विस बंद कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications