Bigg Boss 17 Highlights in Hindi: बिग बॉस के घर में हो रहा है घमासान, विक्की जैन ने ऐश्वर्या का उड़ाया मजाक
Bigg Boss 17 Episode Day 15: इस समय 'बिग बॉस 17' बहुत ही शानदार चल रहा है। इस बार के वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहा। एक तरफ जहां समर्थ जुरेल की एंट्री हुई, वहीं दूसरी तरफ ईशा मालवीय और अभिषेक के बीच जमकर लड़ाई हुई। वहीं समर्थ ने भी घर मेंएंट्री करते ही कोहराम मचाना शुरू कर दिया है। समर्थ की अभिषेक के साथ भी लड़ाई हुई। साथी ही ईशा के साथ जमकर बहस हुई। गत 30 अक्टूबर के एपिसोड में घरवालें के बीच जबरदस्त हंगामा देखने को मिला।
विक्की ने उड़ाया ऐश्वर्या का मजाक
गत 30 अक्टूबर के एपिसोड में विक्की जैन और ऐश्वर्या शर्मा के बीच भयंकर लड़ाई होती है। दरअसल विक्की ने ऐश्वर्या के पति नील भट्ट को लेकर कोई कमेंट कर दिया था। विक्की जैन कंटेस्टेंट नील से कहते हैं- तूने डेटिंग के टाइम पर बोल दिया था कि ऐसे करते हुए अच्छी लगती है। नील कहते हैं- डेटिंग की नहीं, सीधा शादी की थी। विक्की इस बात का खूब मजाक उड़ाते हैं, जिस पर ऐश्वर्या को गुस्सा आ जाता है और वह वहां से उठकर चली जाती हैं।

सुशांत सिंह राजपूत के बारे में अंकिता ने की बात
विक्की नील के साथ मिलकर ऐश्वर्या का भी मजाक उड़ाते हैं। ऐश्वर्या फिर विक्की से कहती हैं कि जब अपनों के घर कांच के हों तो दूसरों के घर पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए। दूसरी तरफ खानजादी की अरुण और सनी तहलका के साथ लड़ाई हो जाती है। अरुण खानजादी को चेतावनी देते हैं कि वह बार-बार न तो बीच में घुसें और न ही उकसाने की कोशिश करें। इसके बाद अंकिता लोखंडे अपने एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत का नाम लिए बिना उनके साथ रिश्ते के बारे में बात करती हैं। अंकिता बताती हैं कि सुशांत के जाने से वह और उनका परिवार बुरी तरह टूट गया था। वह शो की शुरुआत से ही सुशांत को डेट कर रही थीं और सात साल डेट किया था।
ऐश्वर्या को मनाने लगे नील लेकिन हो गई बहस
वहीं ऐश्वर्या नाराज हो गई थीं तो नील उन्हें मनाने की कोशिश करते हैं। ऐश्वर्या, नील से पूछती हैं कि वह विक्की की सारी बातें क्यों सुन रहे थे। विक्की की खुद की शादी का ठिकाना नहीं है, तो वह दूसरों पर क्यों कमेंट कर रहा था। लेकिन उनके बीच भी बहस हो जाती है। ऐश्वर्या, नील का मजाक उड़ाने लगते हैं तो उन्हें बुरा लग जाता है। ऐश्वर्या नील से कहती हैं कि अगर उन्हें इतना बुरा लग रहा है तो वह उनके साथ न रहें। ऐश्वर्या फिर सबके सामने चिल्लाकर नील को डांट देती हैं।
नील भट्ट का विक्की जैन से हुआ झगड़ा
इसके बाद ऐश्वर्या आपा खो देती हैं। अंकिता और बाकी लोग उन्हें समझाने की कोशिश करते हैं। इसी बीच नील भट्ट और विक्की जैन भी आपस में लड़ने लग जाते हैं। नील चिल्लाते हैं तो विक्की उनसे कहते हैं कि बिना बात जाने वह क्यों चिल्ला रहे हैं। अंकिता भी अपने पति विक्की को समझाती हैं और बोलती हैं कि वह ऐश्वर्या के साथ मजाक क्यों करते हैं, जब वह ले ही नहीं पाती हैं। विक्की सबको कहते हैं कि सब चुप हो जाएं और शांत रहें।












Click it and Unblock the Notifications