Bigg Boss 17 Highlights in Hindi: मुनव्वर-अभिषेक को रोहित शेट्टी ने दी नसीहत, अंकिता-मन्नारा की खोली पोल

Bigg Boss 17 Episode Day 105: टीवी का पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 17 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। आगामी 28 जनवरी 2024 को बिग बॉस सीजन 17 का ग्रैंड फिनाले होने जा रहा है। लेकिन उसके पहले शो में रोहित शेट्टी पहुंचे और उन्होंने आखिरी बचे घरवालों से कई सवाल पूछे। इस दौरान उन्होंने शो के 5 टॉप फाइनलिस्ट अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा, मुनव्वर फारुकी और अरुण माशेट्टी पर लगे इल्जामों को बताया।

रोहित शेट्टी ने अंकिता की लगाई क्लास
बीते एपिसोड में रोहित शेट्टी पहले अंकिता लोखंडे को बुलाते हैं। वह कहते हैं कि पूरे सीजन में जो कुछ हुआ है, उस पर आज बात होगी। वह एक्ट्रेस से पूछते हैं कि आपने पूरे सीजन कहा कि दिल से खेलती हैं लेकिन आपने दिमाग का इस्तेमाल किया। जब प्रेस आई थी, तब आपने अपनी इमेज बचाने के लिए बहुत आसानी से मन्नारा और विक्की को खाई में ढकेल दिया।

bigg boss 17

अंकिता ने कहा- मैं बहुत हर्ट हुई थी
वहीं अंकिता ने जवाब में कहा कि जब फैमिली वीक आया तो उसके बाद वह गिल्ट में चली गई थीं। अंकिता ने कहा- मैं बहुत ज्यादा हर्ट थी। विक्की का भी सपोर्ट नहीं था। फिर रोहित ने पूछा कि आपने कई चीजों पर ज्यादा ओवर रिएक्ट कर लिया। तो अंकिता ने हामी भरी। फिर रोहित ने विक्की का भी बताया कि उसने बाहर कहा है कि उसे अंकिता ने रोका कई बार, नहीं तो गेम कुछ और होता उसका। अंकिता ने इनकार किया और कहा कि उल्टा ऐसा उनके साथ हुआ है।

मुनव्वर का होता है फर्दाफाश
रोहित फिर मुनव्वर को बुलाते हैं और उनको चेयर पर बैठाकर कई चक्कर घुमाते हैं। इसके बाद रोहित कहते हैं कि जब ये यहां-वहां की बातें करते थे तो जनता भी ऐसे चक्कर आता था। आप पर आरोप है कि आप बोरिंग हो। अभिषेक ने कहा कि इसने कभी किसी को कॉलआउट नहीं किया। झगड़ों को इसने बहुत ही आराम से सुलझाया। अरुण ने भी यही कहा। तो मुनव्वर ने कहा कि उन्हें चिल्लाने का शौक नहीं है।

मन्नारा चोपड़ा पर बरसे रोहित शेट्टी
रोहित शेट्टी ने मन्नारा चोपड़ा को बुलाया और उनसे कहा- आपका गेम वन वे रहा है। अगर आपका मेरे साथ सही है तो ठीक, नहीं तो निकलिए यहां से। अंकिता ने कहा कि हां ऐसा है। मन्नारा को जब जिसकी जरूरत होती है, तो उसे वो चाहिए। अगर नहीं मिलता तो उसके लिए वो आरोपी हो जाता है। फिर मन्नारा सफाई देती हैं लेकिन रोहित संतुष्ट नहीं होते और बताते हैं कि अगर आपको कोई सपोर्ट नहीं करता तो आप अपना रूप दिखा देती हैं।

अभिषेक कुमार पर उठे सवाल
अभिषेक कुमार से रोहित कहते हैं- आप विक्टिम कार्ड खेलते हैं। आपने तहलका वाला मुद्दा उठाया। पहले आपने बिग बॉस से एक्शन लेने के लिए कहा। फिर जब वो जाने लगा तो फूटकर रोने लगे। इसके बाद उन्होंने पूछा कि आपने ईशा का रबरबैंड क्यों रखा। तो अभिषेक ने कहा कि उसको उन्होंने रख दिया। इसके बाद अभिषेक की उस बात को मैं ऐसा ही हूं, पर रोहित कहते हैं कि आप अगर ये बाहर बोलोगे तो आपको थप्पड़ पड़ेगा। इसके बाद ईशी-समर्थ के साथ आपने जो कुछ लाइन क्रॉस किया। वो सही नहीं।

अरुण माशेट्टी पर सवालों की बारिश
रोहित ने पूछा कि अरुण इतने दिनों की छुट्टियां कैसी रही। तो अरुण ने कहा कि अच्छा रहा। कुछ सीखने को मिला। रोहित ने कहा कि आपने घर में कोई मुद्दा नहीं उठाया और न ऐसा देखा गया। आप अपने लक के बदौलत यहां तक पहुंचे। मीडिया ने भी ये बात बोली थी। सबने हामी भरी लेकिन मन्नारा ने मना किया। कहा कि नहीं, वो बहुत सज्जन इंसान हैं। अंकिता ने कहा कि वो सारा काम करते हैं लेकिन अपना प्वॉइंट ऑफ व्यू नहीं रखते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+